{"_id":"59d7be6d4f1c1b60678b46ac","slug":"150731126619-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोला
Updated Fri, 06 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को नगर निगम के खिलाफ हल्ला बोला। वार्ड नंबर 15 गऊघाट के सब्जी मंडी में एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने पार्षद अमन गर्ग के नेतृत्व में नगर निगम तक बाइक रैली निकाली। रैली नगर निगम में सभा में परिवर्तित हो गई। सभा के बाद नगर आयुक्त नितिन भदौरिया को ज्ञापन दिया गया।
सभा में वक्ताओं ने मेयर मनोज गर्ग पर भ्रष्टाचार तथा राजनीतिक विद्वेष के चलते भेदभाव का गंभीर आरोप लगाया। पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि उनका वार्ड शहर के प्रमुख बाजारों और हरकी पैड़ी जुड़ा है। जिसमें पहले 65 सफाई कार्यरत थे, जिन्हें घटाकर मेयर ने राजनीतिक कारणों से 35 कर दिया है। इससे सफाई व्यवस्था प्रभावित हो गई है। स्ट्रीट लाइट देने में भी ं भेदभाव किया जा रहा है, जो लाइटें दी जा रही हैं वह भाजपा कार्यकर्ताओं के माध्यम से दी जा रही हैं। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि नगरपालिका से लेकर नगर निगम बनने तक दस साल से भाजपा बोर्ड चेयरमैन और मेयर हैं। जिन्होंने भ्रष्टाचार के अलावा और कुछ किया नहीं है। उन्होंने कहा कि मेयर ने अपने रसूखदार बड़े होटल व्यवसायियों को हाउस टैक्स में 80 प्रतिशत की छूट देकर ढाई करोड़ रुपये की चपत लगाई है। पूर्व विधायक ने कहा कि अब इनकी विदाई का समय आ गया है और वार्डवार इनके काले कारनामों जनता में पर्दाफाश किया जाएगा। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि मेयर ने कनखल को कूड़ाघर बना दिया है। कई बार वह खुद सफाई करा चुके हैं। स्ट्रीट लाइटें भी लगवा चुके हैं, परंतु बार-बार कहने के बाद भी मेयर कभी देखने नहीं आए। नेता प्रतिपक्ष उपेंद्र कुमार, प्रदीप पंत, मुरली मनोहर आदि ने भी विचार व्यक्त किए। रैली में हिमांशु गुप्ता, राधेश्याम राठौर, संजय सैनी, हिमांशु शर्मा, सुभाष घई, संजीव नैय्यर, अमन शर्मा, विशांत चौधरी, रोमित रोहेला, संजय शर्मा, अनिल गुप्ता, शुभम मैदोला, भूषण शर्मा, गौरव नैथानी, सुरेश शास्त्री, विकास कुमार, तुषार अरोडा व राजीव भार्गव आदि ने भाग लिया।
लाइटों की बंदरबांट की जा रही है
नगर निगम की वार्ड नंबर 29 राजघाट कनखल की पार्षद अनीता शर्मा तथा पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने नगर आयुक्त को ज्ञापन देकर स्ट्रीट लाइट की एलईडी लाइटों की बंदरबांट करने का आरोप लगाया है। उन्होंने नगर आयुक्त को बताया कि नगर निगम की लाइटों का सामान किसी प्राइवेट व्यक्ति के घर में जाता है। उन्होंने बताया कि कुछ स्थानों पर नई फिटिंग लगाई गईं है और पार्षद के कहने पर बंद लाइट को भी ठीक नहीं कराया जा रहा है। अशोक शर्मा ने नगर आयुक्त से छापा मरवाकर प्राइवेट व्यक्ति के घर सामान बरामद कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है।