{"_id":"59d7b5f34f1c1b68678b466c","slug":"15073090973-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में चलाए जा रहे कृषि महोत्सवों का बहिष्कार करेंगे प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में चलाए जा रहे कृषि महोत्सवों का बहिष्कार करेंगे प्रधान
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। प्रधान संगठन की बैठक में मानदेय सहित अन्य मांगों को लेकर देहरादून में चल रहे आंदोलन को पूरा समर्थन देने का निर्णय लिया गया। कहा कि समूह बनाकर देहरादून में प्रधान आंदोलन में शामिल होने को कूच करेंगे। साथ ही कृषि महोत्सवों के तहत गांव-गांव भेजे गए कृषि रथों का बहिष्कार किया जाएगा।
ब्लाक सभागार में ब्लाक अध्यक्ष खिलदेव सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में कहा गया कि ब्लाक के बसक्वाली के ग्राम प्रधान देवेंद्र्र चौहान मांगों के समर्थन में देहरादून में भूखहड़ताल पर हैं। उनके समर्थन में ब्लाक के ग्राम प्रधान शनिवार को देहरादून कूच करेंगे। खिलदेव रावत ने कहा कि प्रधान लंबे समय से लोक सूचना अधिकारी का दायित्व हटाने, मानदेय बढ़ाने, पंचायती राज एक्ट को लागू करने के साथ ही राज्य वित्त की किश्तों में की गई कटौती को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। बैठक में संरक्षक सुमन प्रसाद डिमरी, हरीश चौहान, तेजवीर कंडेरी, कमला सती, सतेश्वरी देवी, अनीता देवी, किरन देवी, रेखा नेगी, देवेंती रावत, हेमलता सगोई, भगवान कंडवाल, भरत रावत, संदीप, राकेश लाल, राजेश कुमार और जसपाल लाल सहित कई प्रधान शामिल थे।