{"_id":"59d7b4f74f1c1bce538b6108","slug":"150730884613-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमोली की किरन को मिला डा. एपीजे अब्दुल कलाम लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमोली की किरन को मिला डा. एपीजे अब्दुल कलाम लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड
Updated Fri, 06 Oct 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। चमोली की किरन पुरोहित को जीवाजी थियोलॉजिकल यूनिवर्सिटी तमिलनाडु ने बुधवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम लाइफ टाइम एचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया है। सम्मान में उन्हें गोल्ड मेडल, प्रशस्तिपत्र दिया गया है। उन्हें यह सम्मान महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार के क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए दिया गया है।
किरन पुरोहित 30 वर्ष से राज्य में महिला सशक्तीकरण और स्वरोजगार को लेकर कार्य कर रही हैं। उन्होंने अभी तक राज्य में सात सौ अधिक महिला समूहों का गठन कर महिलाओं की आर्थिकी को मजबूत करने का कार्य किया है। साथ ही लघु एवं कुटीर उद्योगों के माध्यम से भी महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा है। इससे पूर्व भी किरन राष्ट्रीय युवा पुरस्कार, तीलू रौतेली सम्मान, ज्वैल ऑफ इंडिया, नेशनल महिला गोल्ड मेडल स्टार अवार्ड, एशिया बिजनेस स्टार अवार्ड, उत्तराखंड श्री, पैसेफिक एक्सीलेंट अवार्ड बैंकाक और एक्सीलेंट पैसेफिक अवार्ड मॉरीशस से भी सम्मानित हो चुकी हैं।