फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   रूपकुंड और बगुवावास के बीच फिसला पर्यटक, घायल

रूपकुंड और बगुवावास के बीच फिसला पर्यटक, घायल

Wed, 04 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
रूपकुंड और बगुवावास के बीच फिसला पर्यटक, घायल
देवाल। रूपकुंड तथा बगुवावासा के बीच मुंबई का एक पर्यटक गिरने से बुरी तरह घायल हो गया। प्रशासन पर्यटक को हेलीकॉप्टर के जरिए वेदनी से गोपेश्वर लाने की तैयारी में जुट गया है। मुंबई के 15 सदस्यों का पर्यटक दल एक अक्तूबर को रूपकुंड से बगुवावासा घूमने के लिए चमोली जिले में पहुंचा। बुधवार को पर्यटक आशीष जोशी (45) रूपकुंड से वेदनी आ रहा था, लेकिन रूपकुंड से 9 किलोमीटर नीचे विनायक धार के पास वह फिसलकर बुरी तरह घायल हो गया। तब अन्य सदस्य साथी को घटनास्थल से चार किमी आगे वेदनी ले आए हैं और इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी। थानाध्यक्ष शशि भूषण जोशी ने बताया कि इसकी सूचना प्रशासन को दे दी गई है। एसडीएम सीएस डोबाल ने बताया कि मौसम खराब होने के कारण बृहस्पतिवार को हेलीकॉप्टर की मदद से घायल को वेदनी से गोपेश्वर लाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed