फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   विरोध के चलते विष्णुप्रयाग परियोजना का निर्माण कार्य छह दिनों से ठप

विरोध के चलते विष्णुप्रयाग परियोजना का निर्माण कार्य छह दिनों से ठप

Wed, 04 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
विरोध के चलते विष्णुप्रयाग परियोजना का निर्माण कार्य छह दिनों से ठप
गोपेश्वर। विष्णुगाड-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य में क्षेत्र के कुछ लोगों की ओर से किए जा रहे विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग टीएचडीएम ने की। टीएचडीसी के अधिकारियों ने कहा कि परियोजना का निर्माण सामाजिक व पर्यावरण पहलुओं को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है। 29 सितंबर से हरसारी गांव निवासी तारेंद्र जोशी और गोविंद प्रसाद पोखरियाल की ओर से अपने हक-हकूकों को लेकर विद्युत गृह क्षेत्र में परियोजना निर्माण कार्य रुकवाया गया है, जिससे टीएचडीसी को प्रतिदिन लाखों रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक (सामाजिक) पीके नैथानी का कहना है कि परियोजना का प्रयास है कि परियोजना से संबंधित न्याय संगत समस्याओं का निवारण आपसी वार्ता से हो, लेकिन कुछ लोगों की ओर से परियोजना पर अनुचित दबाव बनाने के उद्देश्य से कार्य में बाधा पहुंचाई जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed