फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   यूपी रणजी टीम से खेलेंगे गैरसैंण के हिमांशु असनोड़ा

यूपी रणजी टीम से खेलेंगे गैरसैंण के हिमांशु असनोड़ा

Wed, 04 Oct 2017 10:19 PM IST
Updated Wed, 04 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
यूपी रणजी टीम से खेलेंगे गैरसैंण के हिमांशु असनोड़ा
कर्णप्रयाग। गैरसैंण के हिमांशु असनोड़ा का चयन उत्तर प्रदेश रणजी टीम में हुआ है। हिमांशु सुरेश रैना की कप्तानी में खेलेंगे। अभी तक हिमांशु एयर इंडिया की टीम के कप्तान थे।
विज्ञापन

हिमांशु के पिता लीलाधर असनोड़ा उत्तर प्रदेश में सरकारी सेवा सेवारत हैं और उनकी मां पुष्पा असनोड़ा गृहणी हैं। हिमांशु का मूल गांव फयाटनाला, जिला अल्मोड़ा है, जबकि उनके चाचा और पिताजी का मकान गैरसैंण में ही है। हिमांशु के चाचा वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम असनोड़ा ने बताया कि हिमांशु पूर्व में उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से अंडर 15, 17, 19 और 23 में बेहतर प्रदर्शन किया। साथ ही कुछ दिनों पूर्व मलेशिया में हुई तीन दिनों की एयर लाइंस क्रिकेट प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर जीत दिलाने में हिमांशु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने बताया कि हिमांशु ने वर्ष 2014 में अंडर 23 से खेलते हुए गुजरात के खिलाफ 200 रन की नाबाद पारी खेली। हिमांशु के भाई दीपक असनोड़ा ने बताया कि लखनऊ विवि से स्नातक करने वाले हिमांशु बेहतर क्रिकेटर बनना चाहता है। इसमें उनके छोटे चाचा भोलादत्त असनोड़ा का अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed