{"_id":"59d3f4154f1c1bd9798b4c23","slug":"150706285613-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपभोक्ताओं को सब्सिडी बैंक खाते में देने के निर्णय पर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपभोक्ताओं को सब्सिडी बैंक खाते में देने के निर्णय पर किया प्रदर्शन
Updated Wed, 04 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सब्सिडी के खिलाफ राशन विक्रेताओं का विरोध
-- राशन विक्रेता एसोसिएशन डोईवाला से जुडे़ दुकानदारों ने तहसील में किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला।
उचित दर राशन विक्रेता एसोसिएशन उत्तराखंड से जुड़े तमाम दुकानदारों ने मंगलवार को राज्य सरकार द्वारा एपीएल खाद्यान के बदले बैंकों में सब्सिडी देने के निर्णय के विरोध में तहसील में धरना प्रदर्शन किया। सरकार से निर्णय वापस लेने की मांग एक स्वर में उठाई। देहरादून रोड पर दोपहर 12 बजे राशन विक्रेता एसोसिएशन से जुडे़ दुकानदार एकत्रित हुए और वहां से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार के बैंक खातों में सब्सिडी देने के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील मुख्यालय पहुंचे जहां धरना प्रदर्शन किया। आयोजित सभा को संबोधित करते हुए पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश रावत ने कहा कि प्रदेश सरकार राशन दुकानदारों और उपभोक्ताओं के हितों पर अव्यवहारिक निर्णय थोपकर कुठाराघात कर रही है।
कहा कि उपभोक्ता दुकानों से अनाज की मांग कर रहे हैं जबकि सरकार बैंकों में सब्सिडी भेजने का प्रयास कर रही है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा और ब्लाक अध्यक्ष नेमचंद गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा निर्णय वापसी नही किया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। धरना प्रदर्शन में बिजेंद्र सिंह, विजय शर्मा, गजेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, संदीप कुमार, उम्मेद सिंह, द्विजेंद्र गोयल, सुरेश शर्मा, अजय कुमार, रमेश कुमार, देव सिंह, जोगेंद्र गुप्ता, रमजान अली, सुनीता वेदवाल आदि तमाम दुकानदार मौजूद रहे।