फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गांधी जयंती पर बदरीनाथ पैदल मार्ग पर अधिकारियों की आयोजित होगी ट्रेकिंग प्रतियोगिता

गांधी जयंती पर बदरीनाथ पैदल मार्ग पर अधिकारियों की आयोजित होगी ट्रेकिंग प्रतियोगिता

Thu, 28 Sep 2017 10:31 PM IST
Updated Thu, 28 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
गांधी जयंती पर बदरीनाथ पैदल मार्ग पर अधिकारियों की आयोजित होगी ट्रेकिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन

गोपेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिले में धूमधाम से मनाई जाएगी। डीएम आशीष जोशी ने अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की। डीएम ने सभी राजकीय कार्यालय भवनों व नगर पालिका भवनों के आसपास एक अक्तूबर को विशेष स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए। साथ ही जिला पर्यटन विभाग को पुराने बदरीनाथ पैदल मार्ग पर चमोली से पीपलकोटी तक अधिकारियों की ट्रैकिंग प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिए।

कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने कहा कि दो अक्तूबर को सभी सरकारी भवनों में सुबह आठ बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके बाद स्वच्छता अभियान शुरू किया जाएगा। डीएम ने पर्यटन विभाग के अधिकारियों को कर्णप्रयाग-बदरीनाथ पैदल मार्ग का पुनर्निर्माण कराने के निर्देश दिए। कहा कि इस ट्रैक पर पर्यटन सुविधाएं विकसित की जाएं। इस मौके पर सर्वोदयी नेता मुरारी लाल, सुरेंद्र सिंह लिंगवाल, मुख्य कोषाधिकारी वीरेंद्र कुमार, आनंद सिंह, डीएफओ एसपी सिंह, सीईओ एलएम चमोला और जिला पर्यटन अधिकारी एसएस यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed