{"_id":"59ca89d44f1c1b9d538b481d","slug":"150644582111-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत समाज को साधने में कामयाब रहे मदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत समाज को साधने में कामयाब रहे मदन
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
कई दिन से प्रदेश सरकार से नाराज चल रहे हरिद्वार के संत समाज को साधने में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक सफल रहे हैं।
मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हरिद्वार आकर संतों से महंत मोहनदास की गुमशुदगी के के मामले पर संवाद करना थ। इसलिए मदन कौशिक सुबह से ही अखाड़े में डटे हुए थे और संतों का क्रोध शांत करने की एक्सरसाइज करते रहे। यही वजह रही कि सीएम के समक्ष संतों का आक्रोश गायब रहा। कोठारी मोहनदास के लापता होने की पहेली को सुलझा पाने में विफल रही हरिद्वार पुलिस के खिलाफ भी संत समाज में गुस्सा बढ़ रहा था। संतों का गुस्सा भाजपा की सेहत के लिए ठीक नहीं है, इसलिए प्रदेश सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक सुबह से ही सक्रिय हो गए। उनके विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा मसला होने से उन पर दबाव कुछ ज्यादा है। प्रदेश सरकार के खिलाफ संत समाज के गुस्से को लेकर कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने पहले ही भागदौड़ कर सीएम के आने से पहले उस गुस्से को शांत करने की पूरी कवायद कर ली थी।
सुबह ही संतों के समक्ष डीजीपी से मोबाइल पर वार्ता कर पूरा अपडेट लिया और निर्देश भी दिए। इसी कवायद का नतीजा था कि शाम को जब प्रदेश के मुखिया त्रिवेंद्र सिंह रावत हरिद्वार पहुंचे तो संतों के सुर बदले हुए दिखे।
विज्ञापन