फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   राकलीला में देर रात तक जमे रहे दर्शक

राकलीला में देर रात तक जमे रहे दर्शक

Tue, 26 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
राकलीला में देर रात तक जमे रहे दर्शक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धर्मनगरी में अलग-अलग स्थानों पर चल रही रामलीलाओं के मंचन में अलग-अलग प्रसंगों का मंचन किया गया। कहीं सीता हरण तो कहीं सूर्पणखा की नाक काटने का प्रसंग देखने को दर्शक देर रात तक रामलीला में जुटे रहे।
श्री रामलीला रंगमंच मायापुर हरिद्वार में सीता हरण तक की लीला दिखाई गई। इस दौरान राम और लक्ष्मण की व्यथा देखकर पूरा पंडाल गमगीन हो गया। भगवान राम का अभिनय प्रकाश शर्मा ने और लक्ष्मण का अभिनय नीरज चौहान ने बेहद मार्मिक ढंग से किया। सीता के अभिनय में आकाश शर्मा ने भी छाप छोड़ी। नवोदित कलाकार गौरव ने खर और राहुल सब्बरवाल ने दूषण का अभिनय किया। मेघनाथ का अभिनय बॉबी सैनी ने किया तथा रावण का अभिनय अमित बौरी ने छाप छोड़ी। सूर्पनखा के अभिनय में दीपक कुमार ने दर्शकों का मन जीता।
विज्ञापन

बड़ी रामलीला कमेटी के रंगमंच पर रावण दरबार, सीता हरण एवं जटायु वध की लीला का मंचन किया गया। मीडिया प्रभारी डा. संदीप कपूर ने बताया कि 27 सितंबर को हनुमान रावण संवाद तथा लंका दहन की लीला का दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीता माता को अपने साथ हरण कर लंका ले गया रावण
हरिद्वार। श्रीराम नाट्य संस्था की ओर से भीमगोड़ा में आयोजित रामलीला में पंचवटी, खरदूषण वध, त्रिशला वध, सीता हरण, जटायु वध की लीला का मंचन किया गया। श्रीरामलीला के पात्रों की प्रस्तुति ने न केवल दर्शकों का मन मोहा बल्कि सीता हरण के लीला को अपने मोबाइल फोन में वीडियो बनाकर कैद किया।

सोमवार रात लीला में पंचवती के बाद सूर्पनखा की नाक कटने का दृश्य के बाद खर और दूषण का भगवान श्रीराम ने वध किया। छल से मारीज का इस्तेमाल कर रावण ने सीता माता का हरण किया और जटायु को मार कर सीता माता को अपने साथ लंका ले गया। राम के अभिनय में जयंत गिरी, सीता अभिनय में ऋषभ गोस्वामी, लक्ष्मण वरुण गोस्वामी, रावण सुमित मोहन काकू, सुंदरी सूर्पनखा गौरख उपाध्याय, कुरूप सूर्पनखा विवेक शर्मा राजा, खर अनिरूद्ध चौहान, दूषण नवीन कुमार ने किया। हारमोनियम मनोज गोस्वामी ने बजाया। इस मौके पर संस्था के डायरेक्टर लखन लाल चौहान, सहायक डायरेक्टर हरीश भट्ट, सुशील कंडवाल, हरमोहन वर्मा, यागिक वर्मा, दिग्विजय चौहान, माणिक गिरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed