{"_id":"59ca87124f1c1b9e538b476f","slug":"15064451153-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब चार किलोमीटर की पैदल दूरी नहीं नापेंगे पाडुली गांव के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब चार किलोमीटर की पैदल दूरी नहीं नापेंगे पाडुली गांव के ग्रामीण
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। लंबे समय के इंतजार के बाद शासन ने चार किलोमीटर कोठियालसैंण-पाडुली-लीसा बैंड सड़क के निर्माण को मंजूरी दे दी है। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने बताया कि शासन ने सड़क निर्माण की संस्तुति दे दी है। अब पाडुली गांव के ग्रामीणों को चार किलोमीटर की पैदल दूरी नहीं नापनी पड़ेगी। गोपीनाथ समग्र विकास समिति के अध्यक्ष सत्येंद्र रावत, महामंत्री विनोद कनवासी, आयुष चौहान, राकेश रावत, महेंद्र सिंह राणा, योगेंद्र बिष्ट, नवल भट्ट, प्रकाश बिष्ट, पुष्पा नेगी, गोपाल दत्त और सुशीला सेमवाल ने कहा कि कई सालों से कोठियालसैंण-पाडुली सड़क की मांग की जा रही थी। शासन से सड़क की स्वीकृति मिलने पर ग्रामीणों को लंबी दूरी पैदल आवाजाही नहीं करनी पड़ेगी। इधर, लोनिवि के ईई धन सिंह ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेजकर बजट की मांग की जाएगी।