{"_id":"59ca870c4f1c1bbf538b4853","slug":"15064451098-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका ने बाह बाजार में सुलभ शौचालय के ताले तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका ने बाह बाजार में सुलभ शौचालय के ताले तोड़े
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग। नगर पालिका देवप्रयाग ने बाह बाजार में पिछले एक दशक से बंद पड़े सुलभ शौचालय के ताले तोड़ कर खोल दिया। शौचालय के बंद होने से बाजार में गंदगी फैल रही थी। स्थानीय निवासियों ने पालिका की कार्रवाई का स्वागत किया है।
नगर पालिका के वार्ड 4 (बाह बाजार) में सुलभ इंटरनेशनल संस्था की ओर से करीब 10 साल पूर्व उक्त शौचालय का निर्माण किया गया था, लेकिन इसकी देखरेख के लिए किसी कर्मचारी की नियुक्ति न होने से गंदगी बढ़ती गई। इसके चलते कुछ महीनों बाद शौचालय बंद हो गया। दिक्कत यह है कि बाह बाजार में कई घरों में शौचालयों की सुविधा नहीं थी, इस वजह से खुले में शौच जाने वालों की संख्या बढ़ गई। इसका असर यह हुआ कि बाह बाजार के धनेश्वर मार्ग में गंदगी बढ़ती गई। इसको देखते यहां पालिका ने बंद पड़े सुलभ शौचालय को खोलने का फैसला किया। स्थानीय निवासी सुधीर मिश्रा ने पालिका की पहल को ठीक ठहराते हुए कहा कि अलकनंदा तट पर खुले में शौच करने वाले मजदूरों के लिए भी पालिका को व्यवस्था करनी चाहिए। पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएस बिष्ट ने बताया कि जनता की सुविधा और गंदगी को देखते हुए शौचालय को खोल दिया गया है। शौचालय में बिजली-पानी कनेक्शन लगाने काम किया जा रहा है।