{"_id":"59ca87054f1c1ba8538b486c","slug":"150644510312-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंकी मुठभेड़ में शहीद हुए लांस नायक रघुवीर सिंह के पिता को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंकी मुठभेड़ में शहीद हुए लांस नायक रघुवीर सिंह के पिता को किया सम्मानित
Updated Tue, 26 Sep 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में बीते 12 फरवरी को आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए लांस नायक रघुवीर सिंह के पिता आनंद सिंह को डीएम ने चार लाख रुपये का चेक और शॉल भेंट किया।
शहीद लांस नायक रघुवीर सिंह चमोली जिले के गैरसैंण ब्लॉक के मैखोली गांव निवासी थे। जम्मू कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान रघुवीर सिंह शहीद हुए थे। मुठभेड़ में चार आतंकवादी भी मारे गए थे। शहीद रघुवीर को मरणोपरांत शौर्य चक्र से भी अलंकृत किया गया है। मंगलवार को डीएम आशीष जोशी ने शहीद के पिता आनंद सिंह को राज्य सरकार की ओर से प्राप्त अनुग्रह अनुदान राशि का चार लाख का चेक और शॉल भेंट किया। डीएम ने शहीद के परिवार को हरसंभव सहायता देने की बात कही। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एनके डबराल ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से शहीद की पत्नी रेखा देवी को छह लाख अनुग्रह अनुदान व दो लाख रुपये आवासीय सहायता के लिए दी जाएगी।
विज्ञापन