{"_id":"59c935a14f1c1bc9538b45e7","slug":"150635872916-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगों को लेकर कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना
Updated Mon, 25 Sep 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपेश्वर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जिला शाखा ने वेतन विसंगति और विभिन्न सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को भरने सहित 22 सूत्री मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में में धरना-प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि कई बार आंदोलन करने के बावजूद सरकार की ओर से मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं की जा रही है।
सुबह 11 बजे राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में इकट्ठा हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। शाखा अध्यक्ष मोहन जोशी ने कहा कि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं की जाती, कर्मचारियों का संघर्ष जारी रहेगा। इस मौके पर जिला मंत्री प्रमोद भट्ट, जेएस गुसांई, साधना बिष्ट, दीपा नेगी, महेंद्र सिंह नेगी, गोकुल सिंह रावत, हीरा बल्लभ, आशीष पंत, शिव सिंह भंडारी, दीपांकर परमार आदि मौजूद थे।