{"_id":"59c3f42f4f1c1b96688b5ca0","slug":"150601429010-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना उतर पुस्तिका जांचे नबंर दिए जाने के मामले में डीएसडब्ल्यू करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना उतर पुस्तिका जांचे नबंर दिए जाने के मामले में डीएसडब्ल्यू करेंगे जांच
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। उत्तर पुस्तिका जांचे बिना नंबर दिए जाने के मामले में डीएसडब्ल्यू जांच कर तीन दिनों के भीतर कुलपति को रिपोर्ट सौंपेंगे। रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई की जाएगी।
गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर के छात्र नवदीप सिंह को बीएससी तृतीय सेमेस्टर परीक्षा के वनस्पति विज्ञान प्रश्न पत्र में 24 अंक प्राप्त हुए थे। प्रश्नपत्र कुल 70 अंकों का था। नवदीप ने बताया कि उसने 8 प्रश्नों का सही-सही उत्तर दिया था, लेकिन उसे अपेक्षाकृत कम नंबर मिले। नवदीप ने जब सूचना अधिकार के तहत अपनी उत्तर पुस्तिका देखी तो वह हैरत में पड़ गया। उत्तर पुस्तिका को जांचे बिना परीक्षक ने मुख पृष्ठ पर 24 अंक रखे थे। नवदीप ने इस संबंध में कुलपति प्रो. जेएल कौल सहित डीएसडब्ल्यू व परीक्षा नियंत्रक के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई। डीएसडब्ल्यू प्रो. जेपी पचौरी ने बताया कि कुलपति ने उन्हें इस संबंध में जांच कर तीन दिनों के भीतर रिपोर्ट देने को कहा है। प्रो. पचौरी ने कहा कि वह पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रिपोर्ट कुलपति को सौंप देंगे, जिसके आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।