{"_id":"59c29d1e4f1c1b28688b5997","slug":"1505926463810-4-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल में नहीं बनी 4 किमी सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 साल में नहीं बनी 4 किमी सड़क
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थराली। लोल्टी मालबज्वाड़ से कस्बीनगर होते हुए विनायक धार तक बनने वाली चार किमी सड़क का काम 10 साल बाद भी शुरू न होने से ग्रामीणों में रोष है।
कस्बीनगर के प्रधान राकेश टम्टा का कहना है कि थराली से गैरसैंण को जोड़ने के लिए स्वीकृत लोल्टी-मालबज्वाड़-कस्बीनगर-विनायकधार-गैरसैंण सड़क की स्वीकृति दस साल पहले मिली थी। गैरसैंण से विनायक धार तक सड़क बन चुकी है, लेकिन थराली से लोल्टी, मालबज्वाड़, कस्बीनगर से होते हुए विनायकधार तक स्वीकृत 4 किमी सड़क आज तक नहीं बन पाई है। एडवोकेट जय राम का कहना है कि लोनिवि ने लोल्टी-मालबज्वाड़ मोटर मार्ग से कस्बीनगर के पास तक केवल एक किमी सड़क बनाई है, जबकि इस सड़क को 4 किमी में विनायक धार तक बनाया जाना था। सड़क न बनने से लोगों को सड़क सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता जीबी जोशी का कहना है कि कस्बीनगर के समीप तक केवल एक किमी सड़क निर्माण के लिए बजट मिला था। विनायकधार तक सड़क निर्माण के लिए धनराशि अभी विभाग को नहीं मिली है।