{"_id":"59c29d104f1c1b7d688b5a0a","slug":"15059264501-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका में शामिल नहीं होना चाहते कालेश्वर के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका में शामिल नहीं होना चाहते कालेश्वर के ग्रामीण
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। ब्लाक के कालेश्वर ग्राम पंचायत में डीएम आशीष जोशी और पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत कालेश्वर को नगर पालिका कर्णप्रयाग में शामिल न करने, अवैध कच्ची शराब पर प्रतिबंध लगाने सहित अन्य मांगें उठाईं।
बैठक में ग्राम प्रधान हरीश चौहान ने कालेश्वर उद्योग विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाले उद्यमियों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्य करने वाले 11 महिला-समूहों को डिजीटल भुगतान प्रक्रिया में शामिल करने की बात कही। वहीं महिला मंगल दल अध्यक्ष रेखा देवी ने कालेश्वर में कच्ची शराब पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई। डीएम आशीष जोशी ने दुकानदारों तथा ग्रामीणों को डिजीटल भुगतान की जानकारी दी। ग्राम प्रधान हरीश चौहान ने कालेश्वर ट्रांसपोर्ट नगर के अंतर्गत प्रस्तावित 29 विभागों की अवस्थापना सुविधाएं बहाल करने सहित उद्योग विभाग के खाली 28 प्लाट के आवंटन के लिए डीएम से वार्ता की। बैठक में विधायक प्रतिनिधि शांति लाल, उद्योग विभाग के प्रबंधक एमएस सजवाण, खंड विकास अधिकारी एमपी भट्ट, एडीओ पंचायत एमएम नगवाल, ग्राम विकास अधिकारी प्रदीप कुमार, अवर अभियंता उदय भान, सत्यप्रकाश, अभिषेक, संगीता देवी, मनोरमा, माहेश्वरी देवी, राजेश्वरी, सुलोचना देवी और सरिता देवी आदि मौजूद थे।