{"_id":"59c29d0b4f1c1be4738b59bf","slug":"15059264447-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमओयू के बुकिंग क्लर्क की संदिग्ध मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमओयू के बुकिंग क्लर्क की संदिग्ध मौत
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। जीएमओयू (गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन) में कार्यरत बुकिंग क्लर्क का शव उसके कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस इसे प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला मान रही है, जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली मेें तहरीर दी है। घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी जेआर जोशी से भी परिजनों ने खुदकुशी की बात नकारते हुए इसे साजिश बताया।
जीएमओयू ने वीरचंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग पर स्थित एक भवन में कर्मचारियों के लिए दो कमरे किराए पर लिए हैं। इनमें श्रीनगर स्टेशन इंचार्ज प्रकाश ध्यानी के साथ बुकिंग क्लर्क मनोज कुकसाल (35) पुत्र पारेश्वर दत्त कुकसाल निवासी बालासौड़ कोटद्वार भी रहता था। इन दिनों स्टेशन इंचार्ज के अवकाश पर होने से कमरे में मनोज अकेले रह रहा था। बुधवार सुबह पुलिस को जीएमओयू के पेट्रोल पंप कर्मी ने सूचना दी कि मनोज ने कमरे में आत्महत्या कर ली है। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां मनोज का शव फर्श पर पड़ा था, जबकि तौलिये से बना फंदा उसके गले में था। तौलिये का आधा हिस्सा पंखे के हुक पर था। सूचना मिलने पर दोपहर तक मृतक के पिता सहित अन्य परिजन और एसएसपी पौड़ी जोशी घटनास्थल पर पहुंचे। मृतक के पिता ने एसएसपी को बताया कि ऐसी कोई वजह नहीं है कि उनका बेटा आत्महत्या करे। दरवाजा भी अंदर से बंद नहीं था। एसएसपी ने बताया कि मौत किसी अन्य वजह से हुई होगी, तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ हो जाएगा। पारेश्वर दत्त ने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। इधर, एसएसआई जितेंद्र चौहान ने बताया कि तहरीर ले ली गई है। मृतक के पिता ने तहरीर में जो भी बिंदु उठाए हैं, उन पर भी जांच केंद्रित की जाएगी।
मोबाइल फोन की कॉल डिटेल बनेगी सहारा
श्रीनगर। पुलिस मृतक के मोबाइल फोन से उसकी मौत की वजह जानने की कोशिश करेगी। मृतक मनोज ने अंतिम कॉल मंगलवार सुबह अपने घर की थी। इस दौरान उसकी लगभग 25 सेकेंड बाद हुई। इसके बाद उसके घर से फोन पर 30 मिस कॉल आई हैं। इसके अलावा उसके रुममेट की मिस कॉल भी हैं। मंगलवार को मनोज ने स्टेशन में जमा धनराशि को जीएमओयू के पेट्रोल पंप में जमा कराया। इसके बाद वह सुबह लगभग 10 बजे करीब स्टेशन में गया और कुछ देर बाद वहां से चला गया। फिर वह लौटकर नहीं आया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पेट्रोल पंप कर्मियों को तब मिली। जब उसके रुममेट ने पेट्रोल पंप में कॉल करके बताया कि वह कल से मनोज को कॉल कर रहा है, लेकिन वह फोन नहीं उठा रहा है। इस पर पेट्रोल पंप कर्मी कमरे में गया, जहां उसने शव को फर्श पड़ा देखा। एसएसआई चौहान ने बताया कि मोबाइल कॉल की डिटेल मंगवाई जा रही हैं।