{"_id":"59c243f84f1c1b2e688b5a17","slug":"15059036412-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौरास परिसर में हैल्थ सेंटर की मांग के लिए छात्रों ने किया कुलपति का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौरास परिसर में हैल्थ सेंटर की मांग के लिए छात्रों ने किया कुलपति का घेराव
Updated Wed, 20 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। हेल्थ सेंटर सहित तीन सूत्री मांगों पर कार्रवाई किए जाने के लिए छात्रों ने कुलपति का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने विवि के अधिकारियों के प्रति जमकर आक्रोश जताया। मांगों को लेकर छात्रों ने चौरास परिसर में कक्षाओं का संचालन भी बंद किया। कुलपति ने छात्रों की सभी मांगों पर कार्रवाई के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया है।
बुधवार को चौरास परिसर के छात्रों ने परिसर में हेल्थ सेंटर खोले जाने, सेंटर में एमबीबीएस डाक्टर की नियुक्ति के साथ ही एंबुलेंस व स्थायी चालक तैनात किए जाने की मांग के लिए कुलपति का घेराव किया। कुलपति प्रो. जेएल कौल के समक्ष आक्रोश जताते हुए छात्रों ने कहा कि उन्हें विवि में कोई स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं उपलब्ध नहीं हो रही हैं। परिसर व किसी भी छात्रावास में प्राथमिक चिकित्सा जैसी सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए भी भटकना पड़ता है। छात्रों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। छात्रों ने भागीरथी महिला छात्रावास में हुई घटना पर भी शोक व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान, डिप्टी प्राक्टर डा. आरएस नेगी, आदि मौजूद थे। वहीं गढ़वाल विवि के प्रभारी कुलसचिव डा. एके मोहंती ने छात्र संघ महासचिव देवकांत देवराड़ी को एक सप्ताह के भीतर चौरास परिसर में प्राथमिक चिकित्सा स्वास्थ्य केंद्र खोलने तथा एंबुलेंस के सुचारु संचालन के लिए स्थायी चालक की नियुक्ति किए जाने का लिखित आश्वासन दिया है।
........
छात्रावासों में पानी की समस्या
श्रीनगर। चौरास परिसर के छात्रावासों में रह रही छात्राओं ने कहा कि यहां पेयजल की सबसे अधिक समस्या है। छात्रावास अधीक्षकों व विवि प्रशासन के अन्य अधिकारियों से कई बार इस संबंध में वार्ता की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। छात्रावासों में सफाई, झाड़ी आदि की भी समस्या है।