{"_id":"59beae364f1c1bb6688b50d9","slug":"150566869212-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवा में सफाई अभियान, ग्राउंट पर जीरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवा में सफाई अभियान, ग्राउंट पर जीरो
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धर्मनगरी में सफाई अभियान हवा में चल रहा है। ग्राउंड लेबल पर स्थिति जीरो है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 67वें जन्म दिन को समर्पित स्वच्छता ही सेवा अभियान के दिन रविवार को भी ग्राउंड लेबल पर स्थिति जस की तस रही है।
मेयर मनोज गर्ग के नेेतृत्व में नगर निगम ने सिंचाई विभाग की कालोनी तथा टंकी नंबर 6 की बस्ती क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। जिसमें प्रभारी नगर आयुक्त डा. तंजीम अली, सहायक नगर आयुक्त पीके बंसल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. प्रवीण कुमार के साथ तीनों इंटर कालेजों के प्रधानाचार्यों ने एनसीसी कैडेट व स्काउड-गाइडों के साथ भाग लिया। लेकिन शहर में स्थिति बदतर ही रही है। खड़खड़ी में सूखी नदी में लोग कूड़ा डालने से बाज नहीं आए। दूधाधारी चौक पर जहां भाजयुमो ने मंत्री रेखा आर्य की रैली का स्वागत का आयोजन कर रखा था, वहां पर नाला गोबरयुक्त गंदगी से भरा था। नाले की दुुर्गंध के बीच ही मंत्री की रैली का स्वागत किया गया। पुलिस वाले में नाक बंद कर ड्यूटी पर खड़े थे। हरकी पैड़ी, गऊघाट तथा मुख्य बाजार क्षेत्र सब्जी मंडी में मलबे का ढेर लगा रहा। नालियों की सफाई नहीं होने से सब्जी मंडी से रामघाट के बाजार में विष्णुघाट तक नालियों के चोक होने गंदा पानी सड़क पर बहता रहा। विष्णुघाट पर साढ़े 12 बजे तक कूड़े का ढेर नहीं उठा था। ललतारौ रोड पर नगर निगम के कूड़ाघर पर गंगा नदी से अवैध खनन करने वाले घोड़ा बुगियों का कब्जा बना रहा है और कूड़ा सड़क पर ही रहा। श्रवणनाथ नगर में सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहे। नगर निगम में कार्यक्रम का बहाना कर कर्मचारी कूड़ा उठाने ही नहीं गए।
विज्ञापन
नाला हो गई गंगा
हरिद्वार। स्वच्छता के साथ नमामि गंगे अभियान भी चल रहा है, परंतु आलम यह है कि ललतारौ का नाला और गंगा एक हो गई है। उनमें अंतर करना मुश्किल हो गया। नाले कचरा रोकने के लिए लगाया गया नमामि गंगे का बूम का भी अता-पता नहीं है। अर्द्धकुंभ 2016 में बनाया गया नाला टेपिंग का दूर तक पता नहीं हैं। ललतारौ की काली नदी और गंगाजी एक हो गई हैं।
विज्ञापन