{"_id":"59beae344f1c1bb4688b52e6","slug":"150566869016-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखाड़ों के करीबियों की जन्म कुंडली खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखाड़ों के करीबियों की जन्म कुंडली खंगाल रही पुलिस
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
बड़ा अखाड़ा के कोठारी मंहत मोहन दास के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने के मामले में पुलिस अखाड़ों के करीबी लोगों की कुंडली खंगाल रही है। पुलिस के रडार पर अखाड़े की जमीन पर फ्लैट बनाकर बेचने वाले दो कारोबारी और एक संत बताए गए हैं। पुलिस ऐसे लोगों को सूचीबद्ध कर उनके नंबरों की कॉल डिटेल जुटाने का प्रयास कर रही है, जिनका महंत मोहनदास तथा अखाड़े से करीब का रिश्ता रहा है।
रविवार की सुबह महंत मोहन दास के लापता होने की खबर के बाद पुलिस जिन पहलुओं को लेकर संभावनाएं तलाश रही है उनमें अखाड़ों की जमीन पर तेजी से फल- फूल रहा फ्लैटों का कारोबार भी शामिल है। दो दशक से अखाड़े के संतों और प्रॉपर्टी डीलरों के गठजोड़ के चलते पौराणिक नगरी कनखल में गगनचुंबी अपार्टमेंट आए दिन बन रहे हैं। जिस कारण अखाड़ों में गुटबाजी और अंतर्विरोध भी कई बार देखने को मिलता रहा है। जिस अखाड़े के महंत मोहनदास लापता हुए है उसकी जमीन पर भी कई अपार्टमेंट बने हुए हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूत्रों की मानें तो महंत की गुमशुदगी के पीछे ऐसे गठजोड़ की संभावनाओं को भी प्राथमिकता में रखा गया है। ऐसे में दो कारोबारी और एक संत पर पुलिस की सीधी निगाह है। हालांकि पुलिस अधिकारी सीधे तौर पर कुछ भी कहने पर बच रहे हैं। सीओ जेपी जुयाल ने बताया कि पुलिस सभी संभावनाओं में काम कर रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे उस पर काम किया जाएगा।
विज्ञापन