{"_id":"59beae324f1c1b19688b50ea","slug":"15056686886-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में एनीमल्स सेल्टर हाउस बनाएं : गांधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार में एनीमल्स सेल्टर हाउस बनाएं : गांधी
Updated Sun, 17 Sep 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
डामकोठी में केंद्रीय महिला एवं सशक्तीकरण मंत्री मेनका गांधी ने हरिद्वार में आवारा पशुओं के लिए सेल्टर हाउस बनाने तथा कुत्तों की शीघ्र नसबंदी कराने को कहा।
केंद्रीय मंत्री का स्वागत करने पहुंचे सूबे के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से उन्होंने प्रदेश में आवारा पशुओं के संरक्षण तथा कुत्तों की नसबंदी की दिशा में किए जा रही कार्यों की जानकारी ली। कौशिक ने उन्हें बताया कि देहरादून और नैनीताल में इस दिशा में बड़े पैमाने पर काम किया जा रहा है। हरिद्वार में पशुओं के संरक्षण के लिए सेल्टर हाउस बनाने के लिए पैसा जारी कर दिया गया है। जमीन की तलाश हो रही है। इस पर मेनका गांधी ने इस कार्य को जल्द ही सिरे चढ़ाने को कहा। साथ ही कौशिक की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए पीपुल्स ऑफ एनीमल्स की प्रदेश संयोजक गौरी मौलेखी को बुलाया। कहा कि गौरी मौलेखी तथा अन्य लोग पशु संरक्षण के क्षेत्र में सरकार की ओर से किए जा रहे कार्यों की दूसरे राज्यों के मंत्रियों को उदाहरण देते हैं कि कौशिक के कार्यों से सबक लेना चाहिए। इस पर मदन कौशिक ने उनका आभार जताया वहीं कौशिक के समर्थक मेनका गांधी से मुख से अपने नेता की प्रशंसा सुनकर गदगद हो गए। इस दौरान विकास तिवारी, नरेश शर्मा, कामनी सडाना, राजेश शर्मा, सरोज जाखड़ आदि मौजूद रहे।