फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   महिलाओं ने डीएम को रोका, बताई समस्या

महिलाओं ने डीएम को रोका, बताई समस्या

Fri, 15 Sep 2017 10:27 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
महिलाओं ने डीएम को रोका, बताई समस्या

विज्ञापन
थराली। सिविल भूमि सहित आसपास डाले गए मलबे को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं ने पारथा गांव जनता दरबार में शामिल होने जा रहे डीएम को रास्ते में ही रोक दिया। उन्होंने डीएम को अपनी समस्या बताई। इस पर डीएम ने मामले में जल्द कार्रवाई करने की बात कही और सिविल भूमि सहित आसपास मलबा गिराने पर प्रतिबंध लगाने और यहां से मलबा साफ करवाने का आश्वासन दिया।

बीआरओ की ओर से थराली-ग्वालदम मोटर मार्ग के चौड़ीकरण का मलबा लोेल्टी गांव की सिविल भूमि, चरागाह और आसपास डाला गया था। इसके विरोध में ग्रामीणों और महिलाओं ने बीआरओ के खिलाफ तहसील में प्रदर्शन किया था। उन्होंने यहां से मलबा न हटवाए जाने पर तहसील में आंदोलन की चेतावनी दी थी। मांग पर कार्रवाई न होने से गुस्साए ग्रामीण तहसील पहुंचे, लेकिन यहां कोई भी अधिकारी न देख महिलाओं ने नाराजगी जताई। इस दौरान तहसील के पारथा गांव में आयोजित जनता दरबार में जाने के लिए डीएम आशीष जोशी निकले ही थे कि महिलाओं ने उन्हें रास्ते में ही रोक दिया। महिलाओं ने समस्या बताते हुए कार्रवाई करने की मांग की। डीएम आशीष जोशी ने बीआरओ के अधिकारियों को फोन पर डंपिंग जोन के अलावा कहीं भी मलबा न गिराने और मलबा जल्द हटाने के निर्देश दिए। महिलाओं ने कहा यदि बीआरओ ने गांव की सीमा में मलबा गिराया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजू देवी, सीता देवी, ग्राम प्रधान भागा देवी, विमला देवी, सुरेशी देवी, रेखा देवी, तारा देवी, जानकी देवी, कलावती देवी, खिलाफ सिंह, भूपाल सिंह और रघुवीर सिंह सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed