{"_id":"59babc874f1c1b23688b499d","slug":"15054102082-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी कार्यालयों की भरमार होने से विकास का पूरा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी कार्यालयों की भरमार होने से विकास का पूरा फोकस
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मायापुर वार्ड नंबर नौ में कई सरकारी कार्यालय होने से अधिकारियों का साफ-सफाई के साथ सड़क और अन्य व्यवस्थाओं पर फोकस रहता है। हालांकि वार्ड क्षेत्र में सीवर और पेयजल की पुरानी लाइन होने से सीवर सड़कों पर बहता रहता है और कालोनियों में प्रदूषित पानी की सप्लाई से लोग परेशान हैं। मायापुर की गलियों में सड़कों का बुरा हाल है। साथ ही गंगा के किनारे का वार्ड होने से पूरी कालोनी का सीवर और गंदा पानी सीधे गंगा में जाता है।
वार्ड नंबर-9 में राजीवनगर बस्ती, निर्मला सराय, डीएम कैंप कार्यालय, नगर निगम, एचआरडीए, पीडब्ल्यूडी, रोडवेज बस अड्डा, भाजपा जिला कार्यालय, विचित्र वाटिका, वाटर वर्क्स, प्रोजेक्ट कालोनी, शिवमूर्ति, भल्ला इंटर कालेज और स्टेडियम, सरस्वती विद्या मंदिर, पशु अस्पताल, मायापुर पुलिस चौकी, सिंचाई विभाग आदि हैं। वार्ड में इस बार भाजपा की किरण देवी पार्षद हैं, जबकि पिछले दो कार्यकाल में उनके पति सुभाष चंद्र सभासद रहे। क्षेत्र में सरकारी कार्यालय होने से मुख्य सड़कों की स्थिति अच्छी है। पिछले साल हुए अर्द्धकुंभ में सड़कों को पूरी तरह से गड्ढ़ा मुक्त कर दिया था। हालांकि कुछ गलियों में सड़क उबड़ खाबड़ है, जिनका प्रस्ताव दिया हुआ है। वार्ड में पथ प्रकाश की समुचित व्यवस्था है, लेकिन लाइटों के जलने का प्रतिशत कम है। वार्ड क्षेत्र में अवैध कब्जों की भरमार है। भल्ला स्कूल, सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण बहुत ज्यादा हो चुका है। वार्ड के कई नाले सीधे गंगा में गिरने से गंगा प्रदूषित हो रही है। इन्हें टैप कराने के लिए पार्षद ने कोई प्रयास नहीं किया है। वार्ड में नगर निगम के साथ डीएम कैंप कार्यालय के साथ अन्य कई सरकारी कार्यालय होने पर सफाई कराने पर अधिकारियों का फोकस रहता है, लेकिन इसके बावजूद जगह-जगह कूड़ा देखने को मिल जाता है। सरकारी जमीनों में साफ सफाई न होने से जंगली घास होने के साथ मलिन बस्ती में सूअर, आवारा पशु घूमते हुए मिलते हैं, जिन पर नगर निगम की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्र में बुरा हाल रहता है।
वार्ड में सड़कों की व्यवस्था उचित है। वार्ड में विधायक और नगर निगम के साथ अर्द्धकुंभ बजट से सड़कों का निर्माण कराया गया। लोगों की शत प्रतिशत पेंशन दिलाई। कुछ स्थानों पर कब्जे हैं उन्हें हटवाने में प्रशासन सहयोग नहीं करता। वार्ड में इंडोर और ओपन दो स्टेडियम हैं। पूरे क्षेत्र को हरा भरा रखने के लिए भारी संख्या में पौधरोपण कराया हुआ है। वार्ड में अब सौंदर्यीकरण कार्य कराए जाएंगे।- किरण देवी, पार्षद वार्ड नंबर नौ।
विज्ञापन
वार्ड में कालोनियों की अंदर की सड़कों का बुरा हाल है। लाइटें भी नहीं जलती है। लंबे समय तक बिजली ठीक नहीं हो पाती। अवैध कब्जें हो रहे हैं, लीज की जमीनों पर न तो किराया मिल सका है और न ऐसे लोगों से कब्जा मुक्त कराया जा सका है। क्षेत्र में अवैध तरीके से शराब की बिक्री पर लगाम नहीं लग सकी है। -नीरव साहू, स्थानीय निवासी।