फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ..शोभायात्रा और ध्वज पूजा के साथ रामीला का आगाज

..शोभायात्रा और ध्वज पूजा के साथ रामीला का आगाज

Thu, 14 Sep 2017 10:59 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
..शोभायात्रा और ध्वज पूजा के साथ रामीला का आगाज

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
धर्मनगरी में बृहस्पतिवार को हरिद्वार रामलीला समिति और कनखल रामलीला समिति की ओर से ध्वजपूजन के साथ रामलीला की शोभायात्रा निकाली गईं।
हरिद्वार में शुक्रवार से शुरू हो रही रामलीला से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को नगर में शोभायात्रा निकालने के साथ ही रामलीला भवन में ध्वजारोहण किया गया। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष गंगाशरण मददगार एवं महामंत्री कृष्णमूर्ति भट्ट ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम ने मर्यादित आचरण के जो आदर्श प्रस्तुत किए, वे समाज के लिए आज भी प्रासंगिक है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से विधिवत मंचन शुरू हो जाएगा।
शोभायात्रा रामलीला भवन से शुरू होकर बैंडबाजों के साथ अपर रोड होते हुए हरकी पैडी पहुंची। जहां सभी पदाधिकारी और राम भक्तों ने गंगा पूजन किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष वैद्य रघुवीर सिंह वेदी, मंत्री रविकांत अग्रवाल, कोषाध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा, डा. संदीप कपूर, महाराज कृष्ण सेठ, भगवत शर्मा, सुनील भसीन, श्रीकृष्ण खन्ना, नरेंद्र चड्ढा, मुरलीधर अग्रवाल, मयंक मूर्ति भट्ट, कन्हैया खेवड़िया, विनोद नयन, रविंद्र अग्रवाल, देवेंद्र चड्ढा, राकेश गोयल, नरेंद्र शर्मा, राकेश बजरंगी तथा सुनील वधावन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दूसरी ओर शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर मंदिर प्रांगण में ध्वजारोहण के साथ ही रामलीला का विधिवत शुभारंभ बृहस्पतिवार की देर शाम किया गया।संतों की मौजूदगी में पूजा अर्चना के बाद शोभायात्रा और रामलीला मैदान प्रागंण में ध्वजा स्थापित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

महानिर्वाणी अखाड़े के संत रविंद्र पुरी महाराज, बड़े अखाड़े के संत मोहनदास, निर्मल संतपुरा के संत जसविंदर नया अखाड़ा के आकाश मुनि और भैरों मंदिर के संत कौशल महाराज व योगेश्वरी महाराज के सानिध्य में नगर के गणमान्य लोगों ने ध्वज की वंदना कर उसकी पूजा अर्चना की। उसके बाद एक ध्वज दक्ष मंदिर परिसर में लगाया गया। दक्ष मंदिर से शोभायात्रा के साथ रामलीला प्रागंण में पहुंचे। जहां ध्वज पताका को स्थापित किया गया। रामलीला कमेटी कनखल के मुख्य संयोेजक शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कनखल में लीला का इतिहास डेढ़ सौ साल पुराना है। डिजिटल युग में भी लोगों का अपनी संस्कृति और आदर्शों के प्रति लगाव कम नहीं हुआ है।
इस अवसर पर संजय कौशिक, अमर भारद्वाज, मनोज वर्मा, प्रदीप गर्ग, जगमोहन, गंगा शरण भारद्वाज, सुरेंद्र, धर्मवीर, नितिन माना, हिमांशु राजपूत, हरिओम अनेजा, चुन्नू अत्री, प्रमोद शर्मा, सुधांशु गौतम, चुन्नु त्रिपाठी, आभा शर्मा और प्रतीक गुप्ता आदि उपस्थित थे।



पथरी क्षेत्र में आज से होगा रामलीला का मंचन
पथरी। गांव बादशाहपुर, शाहपुर और शिवगढ में रामलीला का मंचन शुक्रवार से शुरू होगा । ग्रामीणों ने रामलीला के आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस बार बादशाहपुर में रामलीला के स्टेज पर यूपी के सहारनपुर जिले के कलाकार अभिनय करेंगे। बादशाहपुर में पिछले सत्तर वर्षों से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। पंद्रह साल पहले रामलीला में ग्रामीण खुद ही अभिनय करते थे। इसके बाद रामलीला में मथुरा, वृंदावन आदि स्थानों से कलाकार बुलाए जाने लगे। इस बार रामलीला में यूपी के सहारनपुर जिले के चिलकाना के पटनी (सुल्तानपुर) से कलाकार बुलाए गए हैं। दूसरी ओर थानाध्यक्ष गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि रामलीला के आयोजन के दौरान अगर किसी ने माहौल खराब करने की कोशिश की तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed