फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्राद्घों में तिथियों के साथ पंच गली का भी विधान

श्राद्घों में तिथियों के साथ पंच गली का भी विधान

Thu, 14 Sep 2017 11:03 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
श्राद्घों में तिथियों के साथ पंच गली का भी विधान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
मातृनवमी के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने गंगातट पर आकर माता के निमित श्राद्ध तर्पण किया। मातृ पक्ष की तिथि ज्ञात न भी हो तो भी मातृनवमी को माता का श्राद्ध किया जाता है। यह दिन माता के लिए शास्त्रों की ओर से निर्धारित किया गया है।
मातृनवमी पर श्रद्धालु कुशावर्त के साथ-साथ नारायणी शिला भी पहुंचे। श्राद्धों में नारायणी शिला पर भक्तों का आवागमन लगातार चल रहा है। माता के श्राद्ध के दिन आने वाले श्रद्धालुओं ने अपनी माता के साथ-साथ दादी, परदादी, नानी आदि का भी श्राद्ध किया। मातृनवमी को गुरु पत्नी के श्राद्ध की भी परंपरा है। श्राद्ध पक्ष में विभिन्न प्रकार के पकवान पंडितों को खिलाए जाते हैं। पितृ ऋण चुकाने के लिए मुख्य श्राद्ध पर मृत्यु तिथि पर होता है, किंतु पितृ श्राद्धों के दिन अज्ञात पितरों का श्राद्ध भी किया जाता है। जिन पितरों की तिथियों का ज्ञान न हो उनका श्राद्ध अमावस्या के दिन होता है, जबकि मातृ पक्ष का श्राद्ध बृहस्पतिवार को संपन्न कराया। गंगातट पर तर्पण करने वालों की भीड़ लगी रही। श्राद्ध के बाद ऋषियों को भी जल देकर तृप्त किया गया। अश्विन मास के कृष्ण पक्ष में पितृ लोक से पितृगण धरती पर आए हुए हैं। वे पुत्र से अन्न जल की कामना करते हैं।
विज्ञापन

श्राद्ध पक्ष में पंच बलियों का विधान है। यह बलिया हैं गोबली, शानबली, काकबली, देवादि बली और पीपलिकादि बली। केवल काक बली पृथ्वी पर दी जाती है, जबकि अन्य चार बलियां पत्ते पर दी जाती हैं। बाद में इन्हें क्रमश: उन पशुओं को खिलाया जाता है, जिनके नाम पर बलिया बनी हैं। देवबली पवित्र नदियों के अर्पण की जाती है। पंचबली देने के बाद एक थाली में रसोई परोसकर दक्षिणाभिमुख होकर संकल्प करना चाहिए। महालय श्राद्धों में जल, अक्षत और तिल के माध्यम से बलि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed