फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   हाईवे चौड़ीकरण में कब्जे बन रहे बाधक

हाईवे चौड़ीकरण में कब्जे बन रहे बाधक

Thu, 07 Sep 2017 01:00 AM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
हाईवे चौड़ीकरण में कब्जे बन रहे बाधक
हाईवे चौड़ीकरण में अतिक्रमण का रोड़ा
विज्ञापन

कोयलघाटी में सड़क किनारे खोखों की वजह से नाली निर्माण में अड़चन
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
नगर क्षेत्र का अतिक्रमण मार्गों के विस्तारीकरण योजना में बाधा बन रहा है। लोक निर्माण विभाग के विभिन्न डिवीजन के अधिकारी ऐसे अतिक्रमण हटाने को लेकर जूझ रहे हैं। फिलवक्त बदरीनाथ नेशनल हाईवे के नेपालीफार्म से कोयलघाटी तिराहे तक चौड़ीकरण प्रोजेक्ट में अतिक्रमणकारी बाधा बन गए हैं। स्थानीय प्रशासन हाईवे के दोनों ओर हुए इस अतिक्रमण को हटाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा। लिहाजा यहां नाली निर्माण का कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।
बदरीनाथ नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के तहत पीडब्ल्यूडी एनएच डिवीजन डोईवाला की ओर से प्रशासन से हाईवे के दोनों ओर पसरे अतिक्रमण को हटाने के लिए मदद ली गई थी। प्रशासन की ओर से प्रोजेक्ट के प्रारंभ होने के समय अतिक्रमण हटाया गया, लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के चलते लोगों ने फिर से राजमार्ग के किनारे कब्जे कर लिए। ऐसे में हाईवे के चौड़ीकरण का काम सुस्त पड़ गया है। नाली निर्माण कार्य अभी पूरा नहीं हो पाया है, लेकिन अतिक्रमणकारियों ने नाली के ऊपर ही खोखे रख लिए हैं। इससे हाईवे चौड़ीकरण प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा एम्स मार्ग विस्तारीकरण के तहत संस्थान के आसपास राहगीरों के लिए बनाए गए फुटपाथ पर ठेली, खोमचे व खोखों का अतिक्रमण पसर गया है। इससे राहगीरों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद इसके स्थानीय प्रशासन अनदेख कर रहा है। इस बाबत एसडीएम हर गिरि का कहना है कि अतिक्रमण का मामला संज्ञान में नहीं है। अगर अतिक्रमण है तो हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed