{"_id":"59b028324f1c1be27f8b4637","slug":"150471686511-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णा-नंदकेशरी-धरातल्ला मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विधायक और डीएम को दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णा-नंदकेशरी-धरातल्ला मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने विधायक और डीएम को दिया ज्ञापन
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवाल। वर्ष 2011 में स्वीकृत पूर्णा-नंदकेशरी-धरातल्ला मोटर मार्ग के निर्माण को लेकर तत्कालीन ग्राम प्रधान और सरपंच का अनापत्ति प्रमाणपत्र न मिलने से सड़क की फाइल आगे नहीं बढ़ पा रही है। धरातल्ला के प्रधान नरेश राम, वन पंचायत सरपंच प्रेम सिंह, अनीता देवी, उषा देवी, गुड्डी देवी, जानकी देवी आदि ने विधायक और डीएम को भेजे ज्ञापन में बताया कि वर्ष 2011 में पूर्णा-नंद केशरी-धरातल्ला मोटर मार्ग की स्वीकृति मिली थी, लेकिन तत्कालीन ग्राम प्रधान और वन पंचायत सरपंच ने मोटर मार्ग के निर्माण के लिए लोनिवि को अनापत्ति प्रमाणपत्र नहीं दिया। इससे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में ग्रामीणों को सड़क सुविधाओं से वंचित रहना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक मगन लाल शाह और डीएम से मोटर मार्ग निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की।