{"_id":"59b027454f1c1bf67f8b45f1","slug":"150471662919-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व पुलिस ने मामला रैगुलर पुलिस को सौंपे जाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व पुलिस ने मामला रैगुलर पुलिस को सौंपे जाने की मांग
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। अपने पिता पर दुराचार का आरोप लगाने वाली नाबालिग के घर जाने से इनकार करने के बाद उसे देहरादून बाल निकेतन भेज दिया गया। वहीं मामले की जांच रेगुलर पुलिस से कराने की मांग को लेकर राजस्व पुलिस ने डीएम को पत्र भेजा है।
4 सितंबर को कीर्तिनगर क्षेत्र की एक नाबालिग किशोरी ने अपने ही पिता पर दुराचार करने का आरोप लगाया था। किशोरी ने अपनी आपबीती क्षेत्र के एक अस्पताल में पहुंच कर महिला डाक्टर को सुनाई थी। महिला डाक्टर किशोरी को एसडीएम के पास ले गई थी। एसडीएम नूपुर वर्मा ने बताया कि नाबालिग किशोरी के घर जाने से साफ इनकार करने पर किशोरी को देहरादून बाल निकेतन भेज दिया गया है। किशोरी की मेडिकल रिपोर्ट भी मिल चुकी है। एसडीएम ने बताया कि राजस्व पुलिस ने मामला रेगुलर पुलिस को सौंपे जाने की संस्तुति की है, जिसके लिए कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीलबंद मेडिकल रिपोर्ट का लिफाफा डीएम को भेजा जा रहा है। डीएम से अनुमति मिलते ही मामला रेगुलर पुलिस को हस्तांतरित कर दिया जाएगा।