फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फैक्ट्री में करंट लगने से कर्मचारी की मौत, एक घायल

फैक्ट्री में करंट लगने से कर्मचारी की मौत, एक घायल

Wed, 06 Sep 2017 10:20 PM IST
Updated Wed, 06 Sep 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
फैक्ट्री में करंट लगने से कर्मचारी की मौत, एक घायल

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री में मंगलवार रात काम कर रहे दो कर्मचारियों को करंट लगने से एक की में मौत हो गई, जबकि दूसरे कर्मचारी को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। मृतक कर्मचारी के परिजनों और अन्य कर्मचारियों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

ग्राम सलोनी लैंसडौन, पौड़ी गढ़वाल निवासी अनिल (30) पुत्र श्यामलाल रावली महदूद में किराये के मकान में रहते हुए वह सिडकुल सेक्टर तीन स्थित अरविंद केमिकल कंपनी में काम कर रहा है। कंपनी प्लास्टिक के बैग बनाने का काम करती है। अनिल अपने साथी कर्मचारी प्रतापगढ़ तिहाना उत्तर प्रदेश निवासी राम सिंह पुत्र नन्हें सिंह के साथ मंगलवार की रात लेमिनेशन मशीन पर काम कर रहा था, तभी उन्हें करंट लग गया। उनके चीखने की आवाज सुनकर फैक्ट्री में काम कर रहे अन्य कर्मचारी दौड़े । उन्होंने बिजली बंद करके दोनों को तार से छुड़ाकर एक निजी अस्पताल ले गए। जहां अनिल की मौत हो गई, जबकि दूसरा कर्मचारी राम सिंह अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने मृतक अनिल के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। उधर पौड़ी गढ़वाल से मृतक कर्मचारी के परिजन हरिद्वार पहुंचे। परिजन और दोस्तों ने फैक्ट्री मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सिडकुल थाने में हंगामा किया। सिडकुल थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि फैक्ट्री के खिलाफ शिकायत नहीं मिली है। शिकायत आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। घायल कर्मचारी की हालत में डाक्टरों ने सुधार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed