{"_id":"59ac2ef34f1c1be6278b502f","slug":"15044564461-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यासघाट में रह रहे विदेशी नागरिक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यासघाट में रह रहे विदेशी नागरिक की मौत
Updated Sun, 03 Sep 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवप्रयाग/सतपुली। पौड़ी तहसील के क्षेत्रांतर्गत स्थित व्यासघाट में पिछले 12 सालों से रह रहे कनाडाई मूल के विदेशी नागरिक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। मृतक निर्मला गंगा माता संघ ट्रस्ट से जुड़ा हुआ था।
मूल रुप से कनाडा का रहने वाला लोथर फाइपर (63) लंबे समय से भारत में रह रहा था। लगभग 12 साल पूर्व वह व्यासघाट (ग्राम सिल्सू पट्टी बनेलस्यूं पौड़ी गढ़वाल) मेें आश्रम बनाकर रहने लगा था। पिछले कुछ दिनों से उसकी तबियत खराब चल रही थी। देखभाल के लिए उसकी बहिन मार्लिस डामइन 29 अगस्त को व्यासघाट आ गई थी। शनिवार रात को लोथर की तबियत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए सतपुली अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पत्नी मीनाक्षी फाइपर वर्तमान में कनाडा में है। उसने लोथर के साथ रहने वाले एक व्यक्ति को व्हाट्सएप किया कि लोथर के शव को गणेश तड़ियाल को सौंपा जाए और शव निर्मला गंगा आश्रम में लाया जाए। साथ ही उसे पति का पोस्टमार्टम नहीं करवाने की बात कही है। एसडीएम पौड़ी केएस नेगी ने कहा कि लोथर की पत्नी कल दिन तक कनाडा से पौड़ी पहुंच जाएगी। उसके आने के बाद ही पोस्टमार्टम करवाने या न करवाने का निर्णय लिया जाएगा।