{"_id":"59a59fed4f1c1bee278b45e8","slug":"15040266101831-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री 31 को गोपेश्वर में जनता की समस्याएं सुनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री 31 को गोपेश्वर में जनता की समस्याएं सुनेंगे
Updated Tue, 29 Aug 2017 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 31 अगस्त को गोपेश्वर में जिलास्तरीय अधिकारियों की बैठक लेने के साथ ही जनता की समस्याएं सुनेंगे। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुबह नौ बजे हेलीकॉप्टर से स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा लोनिवि के निरीक्षण भवन पहुंचकर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और मुख्य विकास अधिकारी के साथ जिले के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे। सुबह साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे तक सीएम पुलिस मैदान में जनता मिलन कार्यक्रम में जनता की समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद एक घंटे तक लोनिवि के निरीक्षण भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और उसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में जिलास्तरीय अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा भी करेंगे।