{"_id":"59a1c7a54f1c1b83108b4859","slug":"15037746308-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों लोगों की धड़कनें बढ़ा रहे लाल निशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हजारों लोगों की धड़कनें बढ़ा रहे लाल निशान
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
रुड़की और धनौरी में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने के बाद अब यूपी सिंचाई विभाग की नजर मध्य हरिद्वार और ज्वालापुर में गंगनहर की पटरी पर बसी झुग्गी बस्तियों और पक्के मकानों पर है। अधिकारियों की ओर से यहां स्थित हजारों मकानों और झुग्गियों से लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए लाल निशान लगा दिए गए हैं। शीघ्र ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। यूपी सिंचाई विभग की ओर से इस बारे में जिला और पुलिस प्रशासन से पुलिस बल उपलब्ध कराने को कहा गया है। अतिक्रमण हटाने की आहट से यहां रह रहे लोगों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं।
गंगनहर की पटरी पर ऋषिकुल से लेकर पुल जटवाड़ा तक कई बस्तियां अस्तित्व में आ गई है। पहले यहां भारी तादाद में झुग्गियां हुआ करती थी, लेकिन अब आलीशान मकान भी बन गए हैं। गरीबों की आड़ में ज्वालापुर में कुछ प्रभावशाली लोगों ने भी काफी सरकारी जमीन कब्जा कर वहां अपने मकान बना लिए हैं। अब यूपी सिंचाई विभाग के अधिकारी यहां अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने की तैयारी कर रहे हैं। अधिशासी अभिंयंता सीबी यादव और एसडीओ विक्रांत सैनी ने बताया कि अतिक्रमण चिह्नित कर उन पर निशान लगाया जा रहा है। शीघ्र ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन और पुलिस को पत्र भेजकर पुलिस बल उपलब्ध कराने का आग्रह किया गया है । सुरक्षा मिलते ही अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
सोनिया बस्ती में निशान लगाने का किया विरोध
अतिक्रमण चिह्नित करते हुए मकानों पर निशान लगाने आए सिंचाई विभाग के कर्मचारियों का शनिवार की सुबह ज्वालापुर की सोनिया बस्ती के निवासियों ने विरोध किया। इस दौरान महिलाओं ने कर्मचारियों को घेर लिया। मौके पर पहुंचे कुछ लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। मुस्लिम आरक्षण संघर्ष समिति के अध्यक्ष सौहेल अख्तर ने आरोप लगाया कि बिना विकल्प के लोगों को उजाडने का प्रयास बर्दाश्त नही किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार को पहले विकल्प देना चाहिए तभी इन आवासों को हटाने दिया जाएगा।
विज्ञापन