फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल जारी

सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल जारी

Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समितियों के सचिवों की हड़ताल जारी

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बहादराबाद।
सातवें वेतनमान समेत अन्य मांगों को लेकर साधन समिति सचिव परिषद की कलमबंद हड़ताल शरनिवार को भी जारी रही। कहा कि मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। सचिवों ने विकास भवन में धरना जारी रखा।
सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह ने कहा कि सरकार और शासन सचिवों की उपेक्षा कर रहा है। सातवें वेतनमान को लेकर शासन की ओर से अब तक कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि अब निर्णय लिया गया है कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन

महामंत्री विजयपाल चौहान ने कहा कि हड़ताल से किसानों को परेशनी हो रही है। उन्होंने कहा कि मांगों के लिए समस्याओं के समाधान के लिए 30 मई को उपनिबंधक प्रभारी मंगता प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में सचिव परिषद के प्रतिनिधियों के साथ समझौता भी किया गया था, लेकिन सातवें वेतनमान और अन्य समझौते पर अमल नहीं हो पाया है। धरना सभा को सतीश चौहान, नरेश कुमार, आशीष सैनी, केपी सिंह, चरण सिंह, सतीश सैनी, कटार सिंह, सूरजभान, दिलावर सिंह, राकेश चौहान, आनंद चौहान, दिनेश चौहान, नरेश चौहान, ऋषिपाल सैनी, जय कुमार, देवेंद्र त्यागी आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हड़ताल से किसान परेशान
पथरी। सहकारी समिति के सचिव हड़ताल पर होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छह दिन से विभिन्न मांगों को लेकर सहकारी समिति के सचिव हड़ताल पर हैं। बादशाहपुर, कटारपुर और पथरी व अलावलपुर में सहकारी समितियां हैं। सहकारी समितियां खुल तो रही है। उनमें कर्मचारी काम नहीं कर रहे है। कामकाज ठप होने से जहां किसानों को खाद नहीं मिल रहा है। वहीं मिनी बैंकों में लेनदेन नहीं हो रहा है। राजेंद्र, मुनेश, मांगेराम, दिलशाद, अय्यूब आदि किसानों का कहना है कि इस समय धान व गन्ना आदि फसलों में यूरिया खाद की जरूरत है। सहकारी समितियों से खाद नहीं मिलने से फसलें प्रभावित होगी। जिसका असर फसलों के उत्पादन पर पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed