{"_id":"59a1c78c4f1c1b20498b472b","slug":"15037746059-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने बताई बिजली, पानी, पैदल मार्ग की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने बताई बिजली, पानी, पैदल मार्ग की समस्याएं
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। देवाल ब्लाक के दूरस्थ गांव रैन गांव का भ्रमण कर डीएम आशीष जोशी ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने गरसू, पलबरा, रैन आदि गांवों में बिजली, पानी, शिक्षा, सड़क, पैदल मार्ग आदि से जुड़ी समस्याएं डीएम के सामने रखीं। डीएम ने क्षेत्र में संचालित योजनाओं के साथ-साथ मनरेगा में कार्यरत श्रमिक, पेंशन और गठित महिला स्वयं सहायता समूहों आदि की जानकारी भी ली।
शिविर में हाईस्कूल रैन के नवनिर्मित भवन में बिजली, पेयजल न होने की शिकायत पर डीएम ने शिक्षा विभाग को विद्यालय में बिजली एवं पेयजल कनेक्शन की व्यवस्था के निर्देश दिए। पलबरा के ग्रामीणों ने निर्माणाधीन मोटर मार्ग पर किसानों/काश्तकारों की भूमि का मुआवजा न मिलने की शिकायत की तो गरसू के ग्रामीणों ने पुलिया निर्माण और अंत्योदय राशन कार्डधारियों को राशन उपलब्ध कराने की मांग की। डीएम ने केंद्र और राज्य सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने की मांग की। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र दानू, क्षेत्र पंचायत सदस्य रविंद्र सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख हरेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान रैन कुंवर राम, अमर राम, एसडीएम थराली सीएस डोभाल, तहसीलदार एम लाल सहित विभिन्न विभागों के तहसील स्तरीय अधिकारी और ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन