{"_id":"59a05acb4f1c1b393a8b45c0","slug":"150368125517-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमएचआरडी के अनुसचिव से वार्ता रही बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमएचआरडी के अनुसचिव से वार्ता रही बेनतीजा
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस और सुविधाओं की मांग के लिए आंदोलनरत छात्रों की एमएचआरडी (मानव संसाधन विकास मंत्रालय) के अनुसचिव से वार्ता बेनतीजा रही। छात्र कैंपस शिफ्टिंग के लिए ठोस आश्वासन चाहते हैं। जबकि संबंधित अधिकारी इसके लिए सक्षम न होने के कारण आश्वासन देने को तैयार नहीं है। नतीजन छठवें दिन भी संस्थान में छात्र-छात्राएं हड़ताल पर रहे।
कैंपस शिफ्टिंग, छात्रावास में बेहतर सुविधा सहित अन्य मांगों के लिए एनआईटी के छात्र 20 अगस्त को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। छात्रों को मनाने के लिए कई दौर की वार्ता हो चुकी है। बृहस्पतिवार को एमएचआरडी ने अनुसचिव के राजन को छात्रों से वार्ता करने भेजा। रात नौ बजे तक उनकी छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मीटिंग हुई। अनुसचिव ने छात्रों से वार्ता करते हुए हड़ताल समाप्त करने की अपील की, लेकिन छात्र कैंपस शिफ्टिंग के लिखित आश्वासन पर अड़े रहे। अनुसचिव ने लिखित देने से मना करते हुए कहा कि उनकी मांग संबंधी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दे दी जाएगी। देर शाम तक छात्र प्रशासनिक भवन के समक्ष धरने पर बैठे रहे। वहीं अनुसचिव के राजन मीडिया के सामने भी नहीं आए।
छात्रावासों की लिए होटलों की तलाश
श्रीनगर। छात्रों की हड़ताल से हरकत में आए प्रशासन ने छात्रावासों के लिए होटलों की तलाश शुरू कर दी है। शुक्रवार को प्रशासन ने जिला पर्यटन विकास अधिकारी को संस्थान में भेजकर होटलों की सूची देने को कहा। बताया जा रहा है कि छात्रावासों के लिए कुछ होटल स्वामियों से बात हुई है।
विज्ञापन
पालिका में प्रस्ताव पारित
श्रीनगर। नगर पालिका परिषद श्रीनगर की बोर्ड बैठक मेें एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी परिसर का निर्माण श्रीनगर या आसपास के क्षेत्र में कराने का प्रस्ताव पारित किया गया। पालिका अध्यक्ष बिपिन मैठानी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कैंपस के शीघ्र निर्माण की मांग की गई।