{"_id":"59a057074f1c1b4f138b467c","slug":"15036802912-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीडीसी में उठाए सड़क, शिक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य के मुद्दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीडीसी में उठाए सड़क, शिक्षा, पेयजल और स्वास्थ्य के मुद्दे
Updated Fri, 25 Aug 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गैरसैंण। क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों ने बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत करने के साथ ही बिजली और पेयजल सहित स्वास्थ्य संबंधी मुद्दे उठाए। साथ ही ई-टेंडरिंग से हो रही दिक्कतों को भी सदन में रखा। इस पर प्रमुख ने अधिकारियों से समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
प्रमुख सुमति बिष्ट की अध्यक्षता में आयोजित बीडीसी बैठक में पंचायत सदस्यों ने गांवों में दूषित पानी की आपूर्ति प्रमुखता से उठाई। कहा कि प्राइमरी स्कूल सिराणा में रसोई, शौचालय और खेल मैदान क्षतिग्रस्त पड़ा है। उन्होंने ब्लाक के कई स्कूलों में शिक्षकों के पदों को भरने की मांग भी उठाई। बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, वन अधिनियम और अन्य कारणों से लटके सड़कों के निर्माण सहित गांवों में बिजली के झूलते तारों को बदलने की मांग भी की गई। प्रमुख सुमति बिष्ट और विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने अधिकारियों को समस्याओं को समय से हल करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी केएल जोशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य हरेंद्र कंडारी, जिला पंचायत सदस्य हीरा सिंह फनियाल, बसंती देवी सहित तमाम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।