फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मेलों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सजने लगे गांव

मेलों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सजने लगे गांव

Sun, 20 Aug 2017 10:47 PM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
मेलों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सजने लगे गांव
कर्णप्रयाग।
विज्ञापन

गांव मेलों और धार्मिक अनुष्ठानों के लिए सजने लगे हैं। ब्लॉक के रानीगढ़ में जहां तीन दिवसीय देवराड़ी मेले की तैयारियां चल रही हैं वहीं कोट-कंडारा में कल से मां दशमद्वार राजराजेश्वरी की भव्य पूजा-अर्चना की तैयारियां चल रही है। नारायणबगड़ के रैंस गांव में पांच दिवसीय नंदाष्टमी मेले के आयोजन की तैयारियों में ग्रामीण जुटे हैं। वहीं, थराली विकासखंड में कुरूड़ से शुरू हुई नंदा लोक जात यात्रा विभिन्न गांवों में भ्रमण कर रही है।

कर्णप्रयाग ब्लाक के रानीगढ़ पट्टी में मां देवराड़ी का भव्य और पौराणिक मंदिर है। ग्रामीण यहां मां देवराड़ी की पूजा-अर्चना के साथ ही तीन दिनी मेले का आयोजन करते हैं। आयोजन समिति के प्रेम देवली ने कहा कि मेले की तैयारियों में ग्रामीण जुटे हैं। वहीं, कनखुल के मां जिठाईं देवी के मंदिर में भी 28 से 30 अगस्त तक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यहां चार गांवों के ग्रामीण हर तीसरे साल धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। कोट-कंडारा में मंगलवार को शुरू होने वाले धार्मिक अनुष्ठान में लाटू और भूमियाल देवताओं के मिलन के साथ ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू होगा। देवाल के नंदकेशरी में 24 अगस्त को भव्य मेला लगेगा। नारायणबगड़ के रैंस गांव में पट्टी के नौ गांव मिलकर पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव और मेले का आयोजन कर रहे हैं। घाट के कुरूड़ से शुरू हुई नंदा लोक जात यात्रा रविवार को थराली के बुरसोल गांव पहुंची। इसके बाद यात्रा 26 अगस्त तक विभिन्न गांवों का भ्रमण कर 28 अगस्त को वेदनी पहुंचेगी, जहां भव्य मेला लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed