{"_id":"5999c1674f1c1bab718b4628","slug":"15032487659-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलम बंद हड़ताल पर साधन सहकारी समीतियों के सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलम बंद हड़ताल पर साधन सहकारी समीतियों के सचिव
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्णप्रयाग। जिला साधन सहकारी समितियों में कार्यरत सचिवों ने रविवार से कलमबंद हड़ताल का ऐलान कर दिया है। सचिवों का कहना है कि सरकार और निदेशालय से लगातार मांग के बावजूद मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। इसके चलते सचिव परिषद की प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर जिले में सभी सचिव अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल पर रहेंगे।
साधन सहकारी समिति सचिव परिषद के जिलाध्यक्ष आरएस मिंगवाल ने बताया कि सचिव परिषद के कर्मी लगातार वेतन विसंगति, राजकीयकरण सहित अपनी अन्य मांगों को लेकर निदेशालय और शासन प्रशासन से पत्राचार, समय-समय पर आंदोलन करते रहे, लेकिन हर बार आश्वासन कर्मियों को दिया गया, लेकिन कर्मियों की मांगों पर दिए गए आश्वासन को अमल में आज तक नहीं लाया गया। इससे नाराज कर्मियों ने अनिश्चितकालीन कलमबंद हड़ताल करने का निर्णय लिया है। सचिवों की हड़ताल से जहां किसानों को फसलों में डालने के लिए खाद (यूरिया) वितरण, कृषि ऋण वितरण के साथ ही ऋण वसूली में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा, वहीं सचिवों ने चेतावनी देते हए कहा कि सोमवार से जिला साधन सहकारी के जिला कार्यालय पर धरना शुरू होगा। और यदि जब तक मांगों पर कार्रवाई नहीं होता तक आंदोलन जारी रहेगा।
जारी-