{"_id":"59970d8f4f1c1b2a5f8b4821","slug":"15030716501926-30-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ाकोट पट्टी के भंगोटा गांव में 26 से 30 अगस्त तक आयोजित होगा नदां अष्टमी मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ाकोट पट्टी के भंगोटा गांव में 26 से 30 अगस्त तक आयोजित होगा नदां अष्टमी मेला
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़/कर्णप्रयाग। कड़ाकोट पट्टी के भंगोटा गांव में 26 से 30 अगस्त तक क्षेत्र के नौ गांवों की ओर से नंदाष्टमी मेले का आयोजन होगा। इस पांच दिवसीय मेले को भव्य रूप देने के लिए ग्रामीण तैयारियों में जुटे हैं।
नैणी माता सेवा समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मिंगवाल ने बताया कि मार्च माह में नैणी देवी की दिवारा यात्रा का समापन रेंस गांव में हुआ था। मान्यताओं के अनुसार दिवारा यात्रा के समापन के छह माह तक कड़ाकोट पट्टी के नौ गांवों में सभी तरह के सार्वजनिक और व्यक्तिगत उत्सवों पर प्रतिबंध लग जाता है। इसे खोलने के लिए दिवारा यात्रा के समापन के छह माह बाद भंगोटा गांव में नंदाष्टमी पर्व पर नंदा देवी मंदिर में इन नौ गांवों (रेंस, चोपता, भंगोटा, कुश, तुनेड़ा, लोदला, सोल्टा, बैथरा और डडुवासेरा-फारकोट) के ग्रामीण पांच दिवसीय मेला और धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करते हैं। दूसरी ओर कर्णप्रयाग के दशमद्वार मां राजराजेश्वर मंदिर कंडारा में 22 अगस्त से श्रीदेवी भागवत कथा का आयोजन होगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि आयोजन दस दिनों तक चलेगा।
विज्ञापन