फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   नैनीसैंण मोटर मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा संचालित करने की मांग

नैनीसैंण मोटर मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा संचालित करने की मांग

Fri, 18 Aug 2017 09:23 PM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
नैनीसैंण मोटर मार्ग पर परिवहन निगम की बस सेवा संचालित करने की मांग

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नैनीसैंण मोटर मार्ग परिवहन निगम की बस सेवा संचालित करने सहित अन्य मांगों को लेकर डीवाईएफआई (भारत की नौजवान वादी सभा) और एसएफआई (स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इंडिया) के सदस्यों ने तहसील परिसर में एक घंटे तक धरना दिया। इसके बाद एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।

डीवाईएफआई के राजेंद्र सिंह और एसएफआई के कमलेश नेगी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। कहा गया कि अस्पताल में डॉक्टर नहीं होने से लोगों को देहरादून जैसे शहरों में इलाज कराना पड़ रहा है। स्कूलों में स्थायी शिक्षक न होने से भी दिक्कत बनी है। आंगनबाड़ी, आशा, भोजन माता, ग्राम प्रहरी आदि को न्यूनतम मानदेय दिया जा रहा है। धरना-प्रदर्शन करने वालों में सूरज रावत, विवेक रावत, प्रेम टम्टा, ऋषभ, आशुतोष, मानसी, वंदना पंवार, करिश्मा, अभिषेक कंडारी और धर्मेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed