{"_id":"59970cab4f1c1b7b3d8b48be","slug":"15030714228-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने डीएम से पेयजल और सड़क व्यवस्था की दिक्कतों को दूर करने की मांग उठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने डीएम से पेयजल और सड़क व्यवस्था की दिक्कतों को दूर करने की मांग उठाई
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पोखरी। जिला प्रशासन की ओर से ब्लॉक की ग्राम पंचायत सौड़ा मंगरा में आयोजित जनता दरबार में ग्रामीणों ने क्षेत्र में पेयजल और सड़क को लेकर हो रही दिक्कतों की शिकायतें उठाईं। डीएम आशीष जोशी ने विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्रामीणों की शिकायत पर पोखरी-विशालखाल-आली मोटर मार्ग निर्माण कर रही संस्था का भुगतान रोकने व जांच के आदेश दिए।
जनता दरबार में ग्रामीण मोहन सिंह ने नागधार पेयजल योजना की समस्या उठाई। हयात सिंह ने कहा कि लोनिवि के मोटर मार्ग का पुश्ता क्षतिग्रस्त होने से मकान को खतरा हो गया है। इस पर डीएम ने लोनिवि के अधिकारियों को तत्काल पुश्ता निर्माण करने के निर्देश दिए। दिगंबर सिंह ने वीणा मल्ला गांव की सिंचाई नहर सुधारीकरण, विजय सिंह ने सुअररोधी दीवार निर्माण, रघुनाथ सिंह ने पोखरी क्षेत्र के गांवों में क्षतिग्रस्त बिजली लाइन के पोल बदलने की मांग उठाई। डीएम ने ऊर्जा निगम को शीघ्र क्षतिग्रस्त बिजली पोलों को बदलने के आदेश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी केएन गोस्वामी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।