{"_id":"59970c9f4f1c1bba518b4570","slug":"15030714101024-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौराणिक राजराजेश्वरी मंदिर ल्वाणी- पिलखड़ा में 24 अगस्त से आयोजित होगा राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौराणिक राजराजेश्वरी मंदिर ल्वाणी- पिलखड़ा में 24 अगस्त से आयोजित होगा राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेला
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। नंदा देवी लोकजात के अवसर पर 24 अगस्त से दो दिवसीय राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले का आयोजन पौराणिक मंदिर ल्वाणी- पिलखड़ा में होगा। मेले में प्रदेश स्तर के लोक गायक संगीता ढौडियाल, वीरू जोशी सहित कई लोक कलाकार प्रस्तुतियां देंगे।
ब्लॉक के पौराणिक मंदिर ल्वाणी-पिलखड़ा में जन प्रतिनिधियों, युवक और महिला मंगल दलों की बैठक में दो दिवसीय राजराजेश्वरी संस्कृति संरक्षण मेले को भव्य स्वरूप देने पर चर्चा की गई। मेले के सफल संचालन के लिए महावीर सिंह बिष्ट को अध्यक्ष बनाया गया। मेला समिति अध्यक्ष ने बताया कि 24 अगस्त को विधायक मगन लाल शाह तथा क्षेत्र पंचायत प्रमुख मेले का शुभारंभ करेंगे। समापन पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. जीतराम होंगे। उन्होंने जनता और जन प्रतिनिधियों से मेले को भव्य स्वरूप देने के लिए सहयोग देने की अपील की। इस मौके पर हीरा राम, विमला देवी, नरेंद्र सिंह, दर्शन सिंह, मोहन सिंह, हयात सिंह, महिपाल सिंह, किशोर घुनियाल, दीपक बिष्ट, पुष्कर सिंह, रणजीत सिंह, काम सिंह और चंद्र सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन