{"_id":"59970ab64f1c1b86558b487b","slug":"15030709211721-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण डाक सेवकों ने किया धरना-प्रदर्शन, 21 को विशाल प्रदर्शन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण डाक सेवकों ने किया धरना-प्रदर्शन, 21 को विशाल प्रदर्शन की दी चेतावनी
Updated Fri, 18 Aug 2017 09:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। सातवें वेतनमान का लाभ देने के साथ ही चार सूत्री मांगों के समर्थन में ग्रामीण डाक सेवकों ने गोपेश्वर में मंडलीय कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना दिया। धरना-प्रदर्शन में दूर-दराज के गांवों के डाक सेवक भी शामिल हुए। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवा चरमराने लगी है।
हड़ताल के तीसरे दिन ग्रामीण डाक सेवकों ने संघ के अध्यक्ष पान सिंह के नेतृत्व में मंडलीय कार्यालय परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। यहां हुई सभा में डाक सेवकों ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से डाक सेवकों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। निर्णय लिया गया कि अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के आह्वान पर 21 अगस्त को विशाल जुलूस-प्रदर्शन किया जाएगा। रुद्रप्रयाग के ऊखीमठ क्षेत्र के डाक सेवक भी आंदोलन में शामिल हुए। इस मौके पर सीआर देवराड़ी, बलवंत सिंह बिष्ट, मनोरमा, राकेश, दरबान सिंह, विनोद राणा, राजेंद्र, योगंबर, भरत सिंह झिंक्वाण, त्रिलोक सिंह और गंगा सिंह आदि मौजूद थे।