{"_id":"598f31ae4f1c1bfe538b465b","slug":"15025566013-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रिंटेट प्रचार सामग्री पर सख्त हुआ विवि प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रिंटेट प्रचार सामग्री पर सख्त हुआ विवि प्रशासन
Updated Sat, 12 Aug 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। छात्र संघ चुनाव प्रचार में प्रिंटेड सामग्री का प्रयोग किए जाने पर विवि प्रशासन सख्त हो गया है। मुख्य चुनाव अधिकारी व मुख्य नियंता ने बिड़ला परिसर में प्रिंटेड चुनाव सामग्री जब्त कर प्रत्याशियों को इसका प्रयोग न करने की चेतावनी दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि लिंगदोह समिति की सिफारिशों का उल्लंघन करने पर प्रत्याशियों का नामांकन रद्द किया जा सकता है।
शनिवार को मुख्य चुनाव अधिकारी व मुख्य नियंता के नेतृत्व में चुनाव समिति व नियंता मंडल के सदस्यों ने बिड़ला परिसर में गश्ती अभियान चलाया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. आरसी डिमरी ने कहा कि चुनाव में लिंगदोह समिति की सिफारिशों का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा। बताया कि जल्द ही इस संबंध में प्रत्याशियों व प्रशासन के साथ बैठक भी की जाएगी। मुख्य नियंता प्रो. एचबीएस चौहान ने कहा कि चुनाव के दौरान परिसर में अनुशासन बनाए रखना नियंता मंडल की प्राथमिकता है। ब्यूरो