{"_id":"598b33d74f1c1bfa7a8b45f5","slug":"15022950066-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीनगर ने देवलगढ़ से जीता फुटबाल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीनगर ने देवलगढ़ से जीता फुटबाल मैच
Updated Wed, 09 Aug 2017 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। विकासखंड खिर्सू की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का बुधवार को आगाज हुआ। प्रतियोगिता के उद्घाटन में सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता हुई।
जीआईएंटीआई मैदान में शुरू हुई माध्यमिक विद्यालयों (6-12) की क्रीड़ा स्पर्धाएं का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी एमएल आर्य ने किया। कबड्डी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर श्रीकोट गंगानाली ने भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल श्रीनगर को 26-15 से पराजित किया। विद्या मंदिर श्रीकोट ने जूनियर बालक वर्ग, सब जूनियर बालिका वर्ग और सब जूनियर बालक वर्ग के कबड्डी मैच भी जीते। जूनियर बालिका वर्ग के कबड्डी मैच में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट और विद्या मंदिर श्रीनगर के बीच मुकाबला हुआ। इसमें उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट ने विपक्षी टीम को 21-14 से पराजित किया। सब जूनियर बालक वर्ग के कबड्डी मैच में भगवती मेमोरियल पब्लिक स्कूल श्रीनगर ने राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय श्रीकोट को 24-8 से हराया। वहीं सीनियर वर्ग के फुटबाल मैच में जीआईसी श्रीनगर और जीआईसी देवलगढ़ 3-1 से हराया। सीनियर बालक वर्ग के वॉलीबाल मैच में जीआईसी देवलगढ़ ने जीआईसी सुमाड़ी को 2-1 से पराजित किया। जबकि खो-खो सीनियर बालक वर्ग में विद्या मंदिर श्रीकोट ने जीआईसी श्रीनगर और जूनियर बालक वर्ग में हाईस्कूल श्रीकोट ने हाईस्कूल जाख को हराया। क्रीड़ा संयोजक सरोप सिंह मेहरा, ब्लाक समन्वयक कृपाल सिंह पटवाल, विनय किमोठी, मनीष कोठियाल, दुर्गेश बर्त्वाल, रामेश्वर रावत, दीवान रावत, केशर कोटियाल और तेजपाल नेगी आदि ने सहयोग किया।