{"_id":"5981f3654f1c1b01538b4652","slug":"15016887672150-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश होते ही लामबगड़ में अवरुद्ध हुआ बदरीनाथ हाईवे, बदरीनाथ जा रहे 150 यात्रियों को पांडुकेश्वर में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश होते ही लामबगड़ में अवरुद्ध हुआ बदरीनाथ हाईवे, बदरीनाथ जा रहे 150 यात्रियों को पांडुकेश्वर में रोका
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पीपलकोटी/जोशीमठ। बारिश होने पर बुधवार को बदरीनाथ हाईवे फिर लामबगड़ में अवरुद्ध हो गया है, जिससे बदरीनाथ धाम की यात्रा पर जा रहे करीब 150 तीर्थयात्रियों को पुलिस प्रशासन की ओर से पांडुकेश्वर में ही रोक लिया गया है।
हाईवे भीमतला, कौड़िया और पीपलकोटी में भी मलबा आने से अवरुद्ध हो गया था, लेकिन बीआरओ ने तुरंत हरकत में आते हुए मलबा हटाकर यहां वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी। लामबगड़ में थोड़ी बारिश होने पर भी चट्टान से मलबा हाईवे पर आ रहा है। बीते मंगलवार रात को यहां जगह-जगह मलबा आने से हाईवे अवरुद्ध हो गया था। बुधवार को सुबह छह बजे मेकाफेरी कंपनी की मशीनों ने हाईवे को खोलने का काम शुरू किया। सुबह नौ बजे तक हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद 163 तीर्थयात्री अपने वाहनों से बदरीनाथ धाम पहुंचे। दोपहर में करीब डेढ़ बजे बारिश होने पर दोबारा लामबगड़ चट्टान से पत्थर छिटकने शुरू हो गए थे, जिस पर पुलिस की ओर से यात्रा वाहनों को पांडुकेश्वर में ही रोक लिया गया। देर शाम तक भी लामबगड़ में वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। इधर, कौड़िया में दोपहर एक बजे चट्टान से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। बीआरओ की ओर से शाम तीन बजे यहां वाहनों की आवाजाही सुचारु करा दी गई।