{"_id":"5981f3634f1c1bc93b8b4e16","slug":"150168876516-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दिए मैठाणा नाले के सुधारीकरण के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को दिए मैठाणा नाले के सुधारीकरण के निर्देश
Updated Wed, 02 Aug 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने समाधान पोर्टल की समीक्षा बैठक के दौरान डीएम चमोली और बीआरओ के अधिकारियों को बदरीनाथ हाईवे स्थित मैठाणा नाले के चौड़ीकरण करवाने के निर्देश दिए। सीएम ने समाधान पोर्टल पर मैठाणा गांव निवासी जीएस चौहान की शिकायत का संज्ञान लिया था। साथ ही समाधान पोर्टल की शिकायतों पर लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की बात कही।
बुधवार को सीएम त्रिवेंद्र रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए समाधान पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा बैठक ली। सीएम ने डीएम को शिकायतों का शीघ्र समाधान करने व समय पर संबंधित विभाग को सूचना देने के निर्देश दिए। डीएम आशीष जोशी ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे के मैठाणा के पास बरसाती नाला बंद होने से ग्रामीणों के घरों में मलबा घुस रहा है। समस्या के निस्तारण के लिए नाले के चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार कर ग्रामीणों से नाप भूमि अधिग्रहण के लिए सहमति बनाई जा रही है। सीएम ने मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए आपदा प्रबंधन तंत्र को दुरुस्त रखने के साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए।
सीएम नौ को 12वीं के छात्र-छात्राओं से करेंगे बात
गोपेश्वर। वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम ने कहा कि नौ अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जिले के बारहवीं के छात्र-छात्राओं से बातचीत की जाएगी। कहा कि छात्रों के बाद वे प्रगतिशील काश्तकारों और आम लोगों से भी राज्य के उत्थान को लेकर बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से वर्ष 2022 तक काश्तकारों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने डीएम को किसानों की आय में वृद्धि करने के लिए दस-दस कलस्टर बनाकर कार्य योजनाओं को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए।