फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   खांडगांव में शराब की दुकान खोलने पर हंगामा

खांडगांव में शराब की दुकान खोलने पर हंगामा

Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
खांडगांव में शराब की दुकान खोलने पर हंगामा
खांडगांव में शराब की दुकान खोलने पर हंगामा
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध के बीच आबकारी विभाग ने खुलवाई दुकान

अमर उजाला ब्यूरो
रायवाला। ग्रामसभा खांडगांव में एक निजी प्लाट में अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने पर ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा। मौके पर पहुंचे आबकारी विभाग के अधिकारियों के सामने उनकी एक नहीं चली। हंगामा के बीच ही अधिकारियों ने दुकान खुलवा दी। सोमवार को आबकारी विभाग ने वैदिक नगर स्थित मुर्गी फार्म से अंग्रेजी शराब की दुुकान को खांडगांव में एक निजी प्लाट में शिफ्ट कर दिया। ग्रामीणों को जैसे ही इसका पता चला तो वह मौके पर पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही आबकारी निरीक्षक लक्ष्मण सिंह बिष्ट भी पहुंच गए। उन्होंने आक्रोशित ग्रामीणों को विभागीय नियमों कायदों का हवाला दिया। फिर भी ग्रामीणों का गुस्सा शांत नहीं हुआ।
उनका कहना था कि आबादी के बीच शराब की दुकान खुलने से उनका घर से निकलना मुश्किल हो जाएगा। देर शाम आबकारी निरीक्षक बिष्ट ने दुकान से शराब की बिक्री भी शुरू करा दी। विरोध के बीच आबकारी निरीक्षक ने उन्हें देसी शराब की दुकान यहां शिफ्ट नहीं करने का भरोसा दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए। मौके पर विरोध करने वालों में ग्राम प्रधान उदिना नेगी, पूर्व ग्राम प्रधान विमला नेगी, शांति देवी, सरस्वती देवी, हंसा देवी, गीता देवी, शकुंतला देवी, माया देवी, झुमा देवी आदि शामिल थे।
विज्ञापन


शराब के साथ दो गिरफ्तार
ऋषिकेश। पुलिस ने शराब तस्करी में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से देसी शराब के 190 पव्वे बरामद हुए हैं। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को सीज कर आरोपियों के खिलापफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह मुखबिर से शहर में कार से शराब तस्करी कर लाने की सूचना मिली। पुलिस ने ऋषिकेश-देहरादून मार्ग पर जंगलात बैरियर के पास वाहन चेकिंग शुरू की। देहरादून की ओर से आ रही बुलेरो कार को रोककर तलाशी ली, तो उसमें देसी शराब के 150 पव्वे बरामद हुए। आरोपी अमित कुमार पुत्र अतर सिंह निवासी डोईवाला ने पूछताछ में बताया कि वह शराब शहर में सप्लाई के लिए ला रहा था। दूसरी सोमेश्वरनगर से पुलिस ने देसी शराब के 40 पव्वों के साथ राजू भटनागर पुत्रा स्व. नत्थूराम निवासी कुम्हारवाड़ा को भी पकड़ा है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्मैक के साथ दो दबोचे
ऋषिकेश। पुलिस ने स्मैक के साथ दो युवकों को पकड़ा है। आरोपियों ने पहचान मुकेश पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी सुनार गांव अठूरवाला, देहरादून व वीरेंद्र सिंह पुत्रा वीर सिंह बिष्ट निवासी नवाबवाला रायवाला के रूप में कराई है। पुलिस को आरोपियों से 5-5 ग्राम चरस मिली है। अभियुक्तों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed