फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पालिका ने कराई लोगों की फजीहत

पालिका ने कराई लोगों की फजीहत

Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
पालिका ने कराई लोगों की फजीहत
फोटो :---------------
विज्ञापन


पालिका की लापरवाही से जाम में जूझे लोग
-- चंद्रभागा पुल के निकट ह्यूम पाइप डाला लेकिन मरम्मत करना भूले

अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से निकासी व्यवस्था करने में बरती गई लापरवाही की वजह से दिन भर चंद्रभागा पुल के समीप राहगीरों को जाम से जूझना पड़ा। निकाय द्वारा यहां ह्यूम पाइप डालने के लिए सड़क खोदी गई और उसके बाद सड़क की मरम्मत किए बिना ही कर्मचारी चलते बने। नगर पालिका प्रशासन की ओर से बदरीनाथ हाईवे पर चंद्रभागा पुल के समीप बीते रविवार की रात बरसाती पानी की निकासी के लिए ह्यूम पाईप डाला गया। निकाय ने इस कार्य के लिए ब्रिज से चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड जाने वाले मार्ग के मुहाने पर खुदाई कराई। इसके बाद इनमें ह्यूम पाइप डालकर बरसात का पानी चंद्रभागा नदी में छोड़ दिया गया। मगर इसके बाद निकाय कर्मी खोदे गए मार्ग की मरम्मत किए बिना ही यहां से चलते बने, जिससे कारण चंद्रभागा ब्रिज तिराहे पर सोमवार को दिन भर सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान सुबह और दोपहर के समय स्कूली वाहनों भी जाम में फंसे रहे, साथ ही पर्वतीय रूटों से आने जाने वाले वाहन सवारों को भी आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों का कहना है कि पालिका प्रशासन ने सड़क खोदकर ह्यूम पाईप डालकर निकासी व्यवस्था तो की मगर सड़क की मरम्मत नहीं कराई, जिसके कारण लोगों को दिनभर जाम के झाम से जूझना पड़ा। उधर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी महेंद्र यादव ने स्वीकारा कि देर रात काम करने के कारण सड़क ठीक से समतल नहीं हो पाई है। उसे सुबह दिखवाना भूल गए थे। जल्द रेत और रोड़ी डालकर मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed